फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother wrote the case, accused of throwing acid in jail

भाई ने लिखाया केस, तेजाब फेंकने के आरोपी को जेल

Sun, 04 Aug 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brother wrote the case, accused of throwing acid in jail
Brother wrote the case, accused of throwing acid in jail - फोटो : ALDCOMPACT
पुलिस पर तेजाब फेंकने का आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर लिखा गया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिवकुटी के गोविंदपुर में पुलिस पर तेजाब से हमले का आरोपी राजीव सिन्हा शनिवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले भाई की तहरीर पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा गया। उधर मोहल्ले के लोगों के बीच घटना दूसरे दिन भी चर्चा का विषय बनी रही।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तेजाब से हमला करने के दौरान उसने हाथों में लोहे की रॉड भी ले रखी थी जिससे पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। हालांकि चौकी प्रभारी पंकज भाष्कर व उनकी टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को धर दबोचा। एक दिन पहले हुई इस घटना से गोविंदपुर में घंटों हड़कंप मचा रहा था। साथ ही दो एसओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इनमें शिवकुटी थाने के दरोगा राहुल परमार को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद शनिवार को उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, भाई समित की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी राजीव पिता से दो हजार रुपये मांग रहा था। न देने पर मारपीट की और फिर पुलिस के पहुंचने पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस ने कुल नौ धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जिसमें कई गंभीर धाराएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दो बार पहले भी लाया गया था थाने
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजीव यूं तो हमेशा से ही उग्र स्वाभाव का रहा है लेकिन पिछले एक हफ्ते से उसने कुछ ज्यादा ही हंगामा मचा रखा था। अनापशनाप मांगें करना और रुपये न देने पर गालीगलौच मारपीट करना उसका रोज का काम हो गया था। इससे पहले भी शिकायत पर उसे दो बार थाने लाकर समझाया गया था। उस वक्त तो उसने माफी मांगकर दोबारा ऐसी गलती न करने की भी बात कही थी। लेकिन घर आने के बाद फिर बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed