फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother refused to perform the last rites of a sadhu, nephew lit the funeral pyre.

प्रयागराज : भाई ने साधु के अंतिम संस्कार से किया इन्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि

Sun, 11 Feb 2024 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 07:41 PM IST
सार

मुट्ठीगंज पुलिस को कोठापार्चा के पास साधु का शव मिला था। आसपास के लोग उन्हें पहचान नहीं सके तो शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। उनके पास मिले आधार कार्ड में प्रदीप कुमार (65) निवासी मालवीय नगर नाम-पता दर्ज था।

विज्ञापन
Brother refused to perform the last rites of a sadhu, nephew lit the funeral pyre.
चिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंदगीभर मोह-माया की दुनिया से दूर रहे एक साधु की अंतिम यात्रा बहुत दुखदायी रही। शुक्रवार को निधन के बाद शनिवार को छोटे भाई ने शव की शिनाख्त तो की, लेकिन अंतिम संस्कार करने से साफ इन्कार कर दिया। किसी के जरिए भतीजे को खबर हुई तो उसने रिश्तेदारों के साथ पहुंचकर रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुट्ठीगंज पुलिस को कोठापार्चा के पास साधु का शव मिला था। आसपास के लोग उन्हें पहचान नहीं सके तो शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। उनके पास मिले आधार कार्ड में प्रदीप कुमार (65) निवासी मालवीय नगर नाम-पता दर्ज था। इसी आधार पर पुलिस ने उनके छोटे भाई पवन कुमार अग्रवाल को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छोटे भाई ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। फिर, किसी ने पवन कुमार अग्रवाल के बेटे सोनू को खबर दी। शनिवार दोपहर कई रिश्तेदारों के साथ सोनू ने पोस्टमार्टम हाउस आकर दादा (प्रदीप) की शिनाख्त की। बताया कि दादा ने शादी नहीं की थी। वह साधु बन गए थे। रसूलाबाद घाट पर उनका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed