{"_id":"652f94cf7faf6bf5a90a91d5","slug":"brother-in-law-shot-brother-in-law-in-land-dispute-firing-incident-after-altercation-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भूमि विवाद में बहनोई ने साले को मारी गोली, कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भूमि विवाद में बहनोई ने साले को मारी गोली, कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप
Wed, 18 Oct 2023 01:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:48 PM IST
सार
बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे नवाबगंज के रेरूआ चौराहे पर भूमि विवाद विवाद के दौरान पिपरियापुर थाना नवाबगंज निवासी सोनू यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरूआ चौराहे पर बुधवार को भूमि विवाद में गोली चलने की सूचना से खलबली मच गई। आरोप है कि बहनोई ने साल को गोली मार दी। गोली पैर को खरोचते हुए निकली है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे नवाबगंज के रेरूआ चौराहे पर भूमि विवाद विवाद के दौरान पिपरियापुर थाना नवाबगंज निवासी सोनू यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। पुलिस ने बताया कि सोनू यादव व उसके बहनोई के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोपहर दोनों के बीच कहासुनी की बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बहनोई ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। हालांकि गोली चलने की सूचना की पुष्टि पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन