फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother-in-law murdered sister-in-law in a family dispute

Prayagraj News: पारिवारिक कलह में देवर ने की थी भाभी की हत्या

Tue, 03 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 03 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law murdered sister-in-law in a family dispute
बलकरनपुर गांव में सीमा सरोज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतका के सगे देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भाभी के कथित निजी संबंधों के चलते परिवार की बदनामी का हवाला देते हुए हत्या की बात कबूल की है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका के पति के भी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे, जिससे पारिवारिक कलह लंबे समय से चल रही थी। पुलिस इस एंगल की भी गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी देवर प्रदीप कुमार ने स्वीकार किया कि सीमा को कई बार समझाने के बावजूद विवाद बढ़ता जा रहा था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी पप्पू मुसहर के साथ मिलकर पहले सीमा का गला दबाकर हत्या की और फिर शव को सफेद बोरे में भरकर गांव से बाहर स्थित सुनसान कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन

शव की पहचान छिपाने के लिए बोरे में ईंटें डाली गईं और ऊपर से लकड़ियां रख दी गईं। गौरतलब है कि सीमा 22 जनवरी से लापता थी। बीते बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल के कुएं से महिला का शव मिला था। मृतका की मां की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर, देवरानी सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसकी छांव में पलेंगे बच्चे?

बलकरनपुर गांव में विवाहिता सीमा सरोज की हत्या ने सिर्फ एक महिला की जान नहीं ली, बल्कि चार मासूम बच्चों से उनका पूरा संसार छीन लिया। मां की मौत के बाद बच्चों का घर सूना पड़ गया है और उनका भविष्य गहरे सवालों में घिर गया है।

15 वर्षीय कुलदीप, 12 वर्षीय संदीप, 8 वर्षीय सागर और 6 वर्षीय रंजना। ये चारों बच्चे अब मां की ममता और सुरक्षा से हमेशा के लिए वंचित हो चुके हैं। परिस्थितियां और भी गंभीर इसलिए हैं क्योंकि पिता अनिल गौतम पहले से ही गांव से बाहर रह रहा था और अब हत्या के मामले में उसका नाम भी दर्ज होने से बच्चों के सामने अभिभावक का सहारा भी अनिश्चित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed