फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother fired in house dispute

मकान के झगड़े में भाई को गोली से उड़ाया

Sun, 30 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Brother fired in house dispute
Murder
सिविल लाइंस में शनिवार देर रात पान विक्रेता महेंद्र चौरसिया (32) निवासी शाहगंज की उसकी गुमटी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए तीन हमलावरों ने दुकानदार को पिस्टल सटाकर दो गोली मारी और भाग निकले। खबर पाकर एसपी क्राइम समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। हत्या के पीछे भाई से पारिवारिक संपत्ति के बटवारे को लेकर झगड़े की बात सामने आई है।
विज्ञापन


शाहगंज में गढ़ैया निवासी साधोलाल के सात बेटे हैं। उनके सभी बेटे सिविल लाइंस और शाहगंज इलाके में पान की गुमटी खोले हैं। छठवें नंबर का महेंद्र सिविल लाइंस में लोहिया चौराहे के पास पान की गुमटी चलाता था। शनिवार देर रात वह अपनी गुमटी के बगल में खड़ा था, तभी उसक ा भाई धर्मेंद्र, उसका दोस्त सद्दाम और एक अज्ञात आए और उसे गोली मारकर भाग निकले। गोली लगते ही महेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तो चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी, इंस्पेक्टर मनोज तिवारी पहुंचे। खून से लथपथ महेंद्र को एसआरएन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर महेंद्र के अन्य भाई भी आ गए। पूछताछ में पता चला कि धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ आया और गोली मारकर भाग निकला। भाई मुन्नालाल की तहरीर पर धर्मेंद्र, सद्दाम और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। महेंद्र की हत्या से पत्नी नीलम की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। उसके दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र भी सिविल लाइंस में स्ट्रेची रोड पर पान की गुमटी लगाता है। उसकी शोहबत ठीक नहीं है। वह भाइयों के हिस्से का मकान दबंगई से हड़पना चाहता है। इसी को लेकर उसकी भाइयों से रंजिश चल रही थी। धर्मेंद्र ने पहले अपने साथियों के साथ कार से चौथे नंबर के भाई को दौड़ाया था। वह भागकर स्टेशन पहुंचा और वहां पुलिस होने के चलते उसे मौका नहीं मिला। तब लौटकर आया और महेंद्र को गोली मार दी। सिविल लाइंस थाने में भाई पुलिस अफसरों से गुहार लगाते रहे कि साहब उसे जल्द पकड़ लें, वरना वह दूसरे भाइयों की भी हत्या कर देगा। बताया कि सद्दाम अक्सर धर्मेंद्र के घर आता था। वह उनकी तरफ से महेंद्र और उसके भाईयों को पारिवारिक मकान खाली कराने के लिए धमकाता था। सीओ डीपी तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed