फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother dies in vehicle accident, sister critical

Prayagraj News: वाहन की टक्कर से भाई की मौत, बहन गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in vehicle accident, sister critical
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरायममरेज क्षेत्र के भूसलपुर गांव निवासी विक्रम बिंद की पत्नी श्याम कुमारी भदोही थाना कोइरौना क्षेत्र के इनारगांव अपने भाई हरीलाल (55) को शनिवार को राखी बांधने गई थी। वह अपने भाई के साथ देर शाम घर जाते समय सिरसा चौराहा के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

15 दिन पहले बारिश में सड़क किनारे गिरे पेड़ पर भाई-बहन टकरा गए। मौके पर ही हरीलाल की मौत हो गई। वहीं, बहन श्याम कुमारी के हाथ-पैर में चोट आई है। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed