{"_id":"6ad28e5fd99a88a517015b35","slug":"brightening-the-lives-of-children-not-just-on-paper-but-on-the-ground-allahabad-news-c-3-1-ald1024-998902-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कागजों पर नहीं, धरातल पर बच्चों के जीवन में भरा जा रहा उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कागजों पर नहीं, धरातल पर बच्चों के जीवन में भरा जा रहा उजियारा
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल महिला कल्याण समिति की पदाधिकारी एवं समिति की ओर से संचालित बाल
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण समिति नारी शक्ति, सेवा और सामाजिक उत्थान की जीवंत मिसाल पेश कर रही है। समिति की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में यह संस्था धरातल पर महिलाओं और बच्चों के जीवन में उजियारा भर रही है।
समिति की ओर से संचालित ‘बाल वाटिका स्कूल’ नौनिहालों के भविष्य को संवारने का प्रमुख केंद्र है, जहां शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है। बच्चों की सेहत के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन और रचनात्मकता के लिए समर कैंप जैसी गतिविधियां इसकी संवेदनशीलता को दर्शाती हैं।
अभियान का दूसरा महत्वपूर्ण स्तंभ ‘सिलाई केंद्र’ है, जो महिलाओं के स्वावलंबन की नई इबारत लिख रहा है। यह केंद्र जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का हुनर सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मसंबल बना रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेल कर्मचारियों के सम्मान का अवसर हो या मजदूर दिवस पर कठिन परिश्रम करने वाले कर्मियों की मेहनत को सराहने का मंच, समिति हर पल समर्पित नजर आती है। उपाध्यक्ष प्रज्ञा दीपक कुमार, गुलशन वारिस, वंदना सिंह भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।