फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bride got angry after seeing the groom in Phulpur, refused to marry, made serious allegations

Prayagraj : द्वारचार के समय दूल्हा देखते ही भड़की दुल्हन, शादी से किया इंकार, लगाया गंभीर आरोप

Sat, 14 Jun 2025 06:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

द्वारचार के समय दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
bride got angry after seeing the groom in Phulpur, refused to marry, made serious allegations
दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारचार के समय दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने का भी आरोप लगाया। घंटों चली मान मनौव्वल और पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। ऐसे में बरात बिन दूल्हा नहीं वापस लौट गई।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात आई। कन्या पक्ष के लोगों ने बरात में आए लोगों को जलपान और खातिरदारी के बाद शाम को जैसे ही बरात दरवाजे पर लगी और द्वारचार की रस्म अदा की जाने लगी। शादी के लिए सज धज कर बैठी दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा तो यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा उसकी पिता की उम्र का है। वह ऐसे उम्र दराज दूल्हे से शादी नहीं करेगी। इससे खलबली मच गई।

विज्ञापन


कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए बरात में हंगामा खड़ा कर दिया। बरात के दौरान हंगामा देख अगुवा भी फरार हो गया। सूचना पर यूपी 112 और फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। घरातियों के रुख को देख ज्यादातर बराती रात में ही इंदौर के लिए रवाना हो गए। रुके बरातियों को घरातियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए भोजन की व्यवस्था की और सुबह घर जाने दिया। इंदौर से आई बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। इस घटना को लेकर इलाके में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed