फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Branded companies are sold in packets of duplicate seeds

ब्रांडेड कंपनियों के पैकटों में बिक रहे डुप्लीकेट बीज

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Branded companies are sold in packets of duplicate seeds
अंबेडकरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने के साथ ही तेज हुआ धान रोपाई का कार्य। - फोटो : अमर उजाला
मौसम की मार, साहूकारों के कर्ज से त्रस्त किसानों को बीज बेचने वाले दुकानदार भी नहीं छोड़ रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट बीज बेच रहे हैं। जानकारी के अभाव में किसान उनके झांसे में आकर ऐसे बीजों की खरीददारी कर रहे हैं, जो अंकुरित ही नहीं हो रहे हैं। किसान इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कृषि विभाग ने चुप्पी साध रखी है। कहा जा रहा है कि इस धंधे में कृषि विभाग के लोग खुद ही शामिल हैं। इसी के चलते ने धंधे में खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि कृषि विभाग का दावा है कि उसने अपने गोदामों पर किसानों को धान के बीज उपलब्ध कराने के लिए आठ कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये कंपनियां धान की हाईब्रिड बीज बेच रही हैं, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों का ऐसा वर्ग है, जो गोदामों की बजाय बीज की निजी दुकानों से धान के बीज की खरीददारी कर रहा है। ऐसे किसानों ने जब धान की बेहन डाली तो बीज अंकुरित ही नहीं हुआ। गंगापार और यमुनापार के बड़ी संख्या में किसान इसकी शिकायत कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि कंपनियों ने उन्हें धोखा दे दिया है। बीज अंकुरित ही नहीं हुआ। हजारों किसानों की खेती भी चौपट होने के करीब है। धान की बेहन न आने से वे इसकी रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन


करछना के पनासा गांव के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय 25 बीघे के काश्तकार हैं। उन्हें नौ बीघा धान की बुआई करनी है। उन्होंने बताया कि वह करछना स्थित बीज की दुकान से 10 किलो धान का बीज खरीदा। बेहन डालने पर केवल तीस फीसदी बीज ही अंकुरित हुआ। इससे परेशानी खड़ी हो गई है। धान की रोपाई दूसरे किसान से बेहन खरीदकर लगवानी पड़ेगी। इसी तरह की बात करछना के बसही गांव के दयाशंकर तिवारी भी बताते हैं कि तीन बीघा धान की बुआई के लिए बीज खरीदा था। बीज आने का प्रतिशत बहुत ही कम है। अंकुरित होने के बाद पौधे ज्यादा बढ़े नहीं। गंगापार और यमुनापार के सैकड़ों किसानों का कहना है कि धान के बीजों में अधिकतर ऐसा ही हुआ है। जिला कृषि अधिकारी कहते हैं कि वह जांच कराकर डुप्लीकेट बीज बेच रहे किसानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed