फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BPCL will be part of ONGC

ओएनजीसी का हिस्सा होगी बीपीसीएल

Fri, 27 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
BPCL will be part of ONGC
BPCL will be part of ONGC - फोटो : CITY DESK
एनओजीसी का हिस्सा होगी बीपीसीएल
विज्ञापन

0 औद्योगिक नगरी नैनी में उम्मीदों की लौ जला गए केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री मेघवाल
0 बीपीसीएल के मर्जर के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से वार्ता का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। बीपीसीएल के साथ नैनी में बंद होने के कगार पर पहुंच चुके अन्य उद्योगों के फिर से चालू होने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के साथ बृहस्पतिवार को नैनी पहुंचे केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह उम्मीद जगाई। मंत्री ने कहा, बीपीसीएल में उत्पादन की पूरी क्षमता है। ओएनजीसी में इसके मर्जर या उसका हिस्सा बनाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए वह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से जल्द मिलेंगे।
रीता बहुगुणा के पहल पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीपीसीएल परिसर पहुंचे। पहले उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों को देखा तथा उनकी उत्पादन क्षमता को परखा। फिर अफसरों तथा कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीपीसीएल का ओएनजीसी में विलय आवश्यक है। इसके लिए प्रयास होगा। मंत्री ने कहा, ‘हेमवती नंदन बहुगुणा द्वारा सजाई गई प्रयागराज की औद्योगिक नगरी को हम किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं देंगे। इसे दोबारा हरा भरा देखने का लक्ष्य तय करके यहां से जा रहा हूं। यहां की हर कंपनी पर हमारी निगाह है। नैनी का जो औद्योगिक क्षेत्र है, उसकी समीक्षा की। नैनी औद्योगिक क्षेत्र फिर से गौरव बनेगा, इस कल्पना के साथ जा रहा हूं।’ इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने मंत्री और सांसद के प्रति आभार जताया। इस दौरान बीपीसीएल कंपनी के सीएमडी सुनीन परवानी, सीजेएम रतन प्रकाश, महाप्रबंधक पीजी चौधरी, डॉ. शशिकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला, डॉ. भगवत पांडेय, संत प्रसाद पांडेय, विजय बहादुर, संजय सिन्हा, उपमहाप्रबंधक इंद्रसेन सिंह, शमीम अहमद, इंप्लाइज यूनियन के श्रीराम यादव, आरएलडी दुबे, अधिशासी संघ के विनीत तिवारी, अभय नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
डिफेंस कॉरिडारे का हिस्सा होगा टीएसएल
नैनी (ब्यूरो)। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने त्रिवेणी स्ट्रक्चरल्स लिमिटेड (टीएसएल) के मर्जर का भी आश्वासन दिया। मंत्री ने कंपनी के प्रतिनिधियों से अलग से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कंपनी को डिफेंस कारीडोर या इसके समतुल्य किसी अन्य कंपनी में मर्ज किया जाएगा। इसके लिए वह संबंधित विभाग के मंत्री से बात करेंगे। बीपीसीएल के प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में टीएसएल के वित्तीय प्रमुख एसके श्रीवास्तव, मैनेजर विभव कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंद्र कुमार, उपाध्यक्ष तमाल कुमार घोष ने मंत्री को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने 73 माह का रूका वेतन दिलाने तथा वीआरएस योजना लागू करने की मांग की। कहना था कि कंपनी में 81 कर्मचारी बचे हैं। उनके परिवार का भविष्य ध्यान में रखकर विचार किया जाए। इसके बाद मंत्री ने टीएसएल के मर्जर का आश्वसन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीईटी एंड डी जीसी) कंपनी के कर्मचारियों ने भी मंत्री के काफिले को रोककर स्वागत किया और ज्ञापन सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने कंपनी के हालत पर चर्चा करने के साथ इसे बचाने की अपील की। इस पर मंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रताप नारायण मंगलम, सुभाष चंद्र भारती आदि शामिल रहे।
000
केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण
नैनी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बीपीसीएल ने प्रशासनिक भवन के उद्यान में पौधरोपण किया। हालांकि, वहां उनके गार्ड आफ ऑनर की भी तैयारी रही लेकिन लगातार बारिश की वजह से इसे निरस्त करना पड़ा।
000
फिसलन में पीआरओ समेत दो लोग गिरे, चुटहिल
नैनी (ब्यूरो)। बीपीसीएल परिसर में भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री के पीआरओ तथा एक कर्मचारी फिसलकर गिर गए। इसमें उन्हें चोट भी लगी। बारिश की वजह से कंपनी परिसर में सड़क के किनारे लगे पत्थरों में काई जमा हो गई है। इससे फिसलन बढ़ गई। इस दौरान कई अन्य लोग भी गिरन से बचे।

000
ड्राइवर को ओढ़ा दी भेंट में मिली शॉल
0 सादगी के लिए मशहूर अर्जुन राम मेघावल के व्यवहार का कर्मचारी भी मुरीद हुए। उन्हाेंने स्वागत के दौरान भेंट में मिली शॉल ड्राइवरों को ओढ़ा दी। मंत्री के काफिले में दो सरकारी वाहन शामिल थे। एक में वह खुद बैठे थे। लौटते समय उन्होंने दोनों शॉल ड्राइवरों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed