फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boys High School Principal's MA degree alleged to be fake

Prayagraj News: ब्वॉयज हाईस्कूल के प्रधानाचार्य की एमए की डिग्री फर्जी होने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Boys High School Principal's MA degree alleged to be fake
सिविल लाइंस स्थित ब्वॉयज हाईस्कूल के प्रधानाचार्य डेविड ल्यूक पर एमए की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने का आरोप लगा है। लखनऊ डायोसिस के बिशप मोरिस एडगर दान ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर नौकरी से अब तक कमाए 3.25 करोड़ रुपये की रिकवरी कराने और कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बिशप ने बताया कि 16 अप्रैल 2012 को ब्वॉयज हाईस्कूल के प्रधानाचार्य का पद खाली होने पर डेविड ल्यूक ने इस पद के लिए आवेदन किया था। जिसमें उन्होंने अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र दाखिल किए थे। उन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


बाद उन्हें डेविड ल्यूक की एमए की मार्कशीट फर्जी होने की शिकायत मिली। इस पर 22 जुलाई 2024 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से अंक तालिका के प्रमाणीकरण के लिए पत्र लिखा गया था। आठ अगस्त को विवि की तरफ से मिली सत्यापन रिपोर्ट में पता चला कि डेविड ल्यूक की ओर से प्रस्तुत किए गए अंकपत्र के अनुक्रंमाक का वहां उस सत्र में पंजीयन ही नहीं है। उनकी एमए की डिग्री की प्रमाणित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरिस एडगर दान ने पुलिस को तहरीर देकर डेविड ल्यूक से अब तक आहरित किए गए 3.25 करोड़ रुपये वापस कराने और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधानाचार्य डेविड ल्यूक ने कहा कि सत्यापन रिपोर्ट फर्जी तैयार कराई गई है।


मोरिस एडगर दान हाईस्कूल सोसाइटी के न तो चेयरमैन हैं और ना ही बिशप अगर वह बिशप हैं तो अपनी नियुक्ति का पत्र सार्वजनिक करें। ल्यूक ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस सच्चाई से अवगत कराने के लिए समय ले लिया है। रक्षाबंधन के बाद वह सीएम से मिलने लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed