फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   boy tried to burn himself at ssp office

एसएसपी कार्यालय परिसर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, रिपोर्ट

Tue, 21 Jul 2020 09:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
boy tried to burn himself at ssp office
boy tried to burn himself at ssp office
-प्रेमिका की शादी तय होने की शिकायत लेकर पहुंचा था थाने, सुनवाई नहीं होने पर था क्षुब्ध
विज्ञापन

प्रयागराज। एसएसपी कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस उसे थाने ले गई, जहां आत्महत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना दोपहर एक बजे के करीब हुई। एसएसपी कार्यालय परिसर में रोज की तहर कामकाज चल रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा, जिसके हाथ में एक बोतल थी और उसमें पेट्रोल भरा था। वह थोड़ी देर इधर-उधर टहलता रहा और अचानक बोतल में भरा पेट्रोल खुद पर उड़ेलने लगा। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उसने जेब से माचिस भी निकाल ली, लेकिन वह खुद को आग लगाता, इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और माचिस छीनकर फेंक दी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सचिन मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी थरवई सिगरामऊ बताया। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका सरायइनायत निवासी युवती से प्रेम संबंध है, लेकिन उसके घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। यही नहीं जबरन उसकी शादी भी कहीं और तय कर दी है। इसकी शिकायत लेकर वह थाने गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर वह आत्मदाह करने एसएसपी कार्यालय परिसर में पहुंचा था। कर्नलगंज थाने के प्रभारी एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी करने पर यह भी पता चला कि आरोपी के खिलाफ युवती के घरवालों ने शिकायत भी कर रखी है। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed