{"_id":"6a42d256bb61f24d9c0f3b91","slug":"bountiful-times-in-lalgopalganj-parched-fields-in-phulpur-allahabad-news-c-417-1-nan1011-7625-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लालगोपालगंज में बहार, फूलपुर के सूखे खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लालगोपालगंज में बहार, फूलपुर के सूखे खेत
Tue, 30 Jun 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज- कल्लू यादव
- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा सहायक नहर से जुड़े नालों एवं माइनरों में पानी पहुंच गया है। ऐसे में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। वहीं, फूलपुर में शारदा सहायक खंड- 39 की नहरों में पानी नहीं पहुंचा है। इससे खेतों में धूल उड़ रही है। सोरांव मे पानी आने से किसानों में खुशी की लहर है।
मानसून की आहट और अब शारदा सहायक नहर से माइनरों व रजबहों में पानी छोड़े जाने के बाद कृषि कार्य की गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की नर्सरी को रोपने का कार्य तेज गति से चल रहा है। खेतों के कीचड़ में खड़े होकर ग्रामीण धान के पौधे लगा रहे हैं। वहीं, डीएपी खाद की किल्लत ने अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। समितियों पर पर्याप्त खाद न होने के कारण किसानों को मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
नहरों में पानी आने से खई क्षेत्रों में रोपाई शुरू हो गई है। डीएपी की किल्लत को दूर करने के लिए समितियों पर जल्द ही पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा। किसी प्रकार की समस्या के लिए किसान गड़बड़ी की शिकायत विभाग में करें। - अक्षय कुमार, प्रभारी कृषि रक्षा इकाई, कौड़िहार।
विज्ञापन
किसान बोले- पहले पानी, बाद में सफाई होनी चाहिए थी
शारदा सहायक खंड- 39 की नहरों में पानी छोड़ने के बजाय उनकी सफाई कराए जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे खेतों में धूल उड़ रही है और धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। अमोलवा, रूदापुर, देवली, उदगी, बसना, बसनेहटा, जमुआ, देवनहरी गांव के लोक बहादुर गोंड, अमित कुमार, धर्म राज, केतन यादव, रमेश कुमार, जितेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि नहरों की सफाई आवश्यक है, लेकिन यह कार्य सिंचाई सत्र शुरू होने से पहले पूरा हो जाना चाहिए था।
लखनऊ से निकलने वाली मुख्य शारदा सहायक नहर में रायबरेली, लालगोपालगंज, प्रतापगढ़ और जौनपुर की ओर पानी छोड़ा जा चुका है। शारदा सहायक नहर खंड-39 की शाखा नहरों में वर्तमान में सफाई कार्य चल रहा है। सफाई पूरी होते ही करीब पांच दिन बाद शाखा नहरों में भी पानी छोड़ दिया जाएगा। - दिलीप मिश्रा, अवर अभियंता, शारदा सहायक नहर खंड-39, प्रयागराज।
कोरांव-घूरपुर में नहीं पहुंचा पानी, रोपाई पिछड़ रही
कस्बे के विभिन्न गांवों में बेलन नहर प्रखंड का विस्तार हुआ है, लेकिन अभी तक नहरें सूखी हैं। लखनपुर पंप कैनाल और टुडियार पंप कैनाल कुछ घंटों के लिए पानी छोड़ा गया है, लेकिन किसानों की रोपाई पिछड़ रही है। इधर, घूरपूर में स्थित नैनी राजवाहा शाखा में पानी नहीं आया। ऐसे में अगर जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया, तो खेती चौपट हो जाएगी। संवाद

लालगोपालगंज- कल्लू यादव- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद