फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Both the engineering students drowned in the Ganges, the three students who went together were in shock

प्रयागराज : देखते ही देखते गंगा में समा गए इंजीनियरिंग के दोनों छात्र, साथ में गए तीनों छात्र सदमे में

Fri, 19 May 2023 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 May 2023 12:22 PM IST
सार

एमएनएनआईटी से बीटेक सेकेंड इयर के पांच दोस्त दीपेंद्र सिंह, विकास मौर्या, भूपेंद्र, वरुण और यश सुबह स्नान के लिए पहुंचे थे। इनमें से वरुण मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र है। बाकी चारों डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के थे।

विज्ञापन
Both the engineering students drowned in the Ganges, the three students who went together were in shock
दो छात्रों के गंगा में डूबने के बाद दुखी साथी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास तीन छात्रों ने अपनी आंखों के सामने अपने दो साथियों को गंगा समाते देखा। तीनों छात्र गहरे सदमे में आ गए हैं। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। दोस्त उन्हें दिन भर दिलासा देते रहे। तीनों बार बार यही कह रहे थे कि काश वे तैरना जानते। एमएनएनआईटी से बीटेक सेकेंड इयर के पांच दोस्त दीपेंद्र सिंह, विकास मौर्या, भूपेंद्र, वरुण और यश सुबह स्नान के लिए पहुंचे थे। इनमें से वरुण मैकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र है।

विज्ञापन


बाकी चारों डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के थे। पांचों अलग अलग छात्रावासों में रहते हैं। घाट पर पहुंचने के बाद नदी किनारे हंसी मजाक करते हुए नदी में उतरे। किनारे काफी कम पानी था। दीपेंद्र और विकास आगे बढ़े तो बाकी दोस्तों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। दोनों नहीं माने। कहा धीरे धीरे आगे बढ़ते हैं। गहरा होगा तो लौट आएंगे, लेकिन दोनों नहीं लौटे।

विज्ञापन

गहरे पानी में दीपेंद्र फंसा तो विकास भी तुरंत गहराई की जद में आ गया। दोनों डूबने लगे। एक दो बार दोनों बचाओ बचाओ की आवाज कर बाहर निकले फिर उनका कुछ पता नहीं चला। बाहर भूपेंद्र, वरुण और यश चीखते चिल्लाते रहे। उनकी आंखों के सामने ही उनके दोनों दोस्त नदी में गुम हो गए थे। पुलिस और दोस्तों के पहुंचने के बाद उनके सब्र का बांध टूट गया। तीनों की आंखों से आंसू बहने लगे।

दोस्तों ने उन्हें दिलासा दिया। वे कहते रहे कि वे कुछ भी नहीं कर पाए। काश उन्हें तैरना आता। दीपेंद्र और विकास के दोस्त दिन भर टकटकी लगाए नदी की ओर देखते रहे। एसओ शिवकुटी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

गंगा में डूबे छात्र

1-दीपेंद्र सिंह (22) पुत्र बलदेव सिंह - ब्राम्हण कालोनी, ताज पल्टन गेट, रामानंद नगर, अलवर राजस्थान

2-विकास मौर्या (23) विनोद कुमार मौर्या- भिखारीपुर, मऊ

दोस्तों के बीच रही चर्चा , तैरना जानते थे दोनों छात्र

शिवकुटी के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा में डूबे एमएनएनआईटी के छात्र दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्या तैरना जानते थे। ऐसी चर्चा उनके दोस्तों के बीच रही। हालांकि पक्के तौर पर कोई कुछ नहीं बता सका। पुलिस का कहना है कि घर वालों के आने के बाद ही पता चलेगा कि उन्हें तैरना आता था कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed