फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Both the accused constables arrested also suspended

Prayagraj : ट्रेन से धक्का देने के मामले में जीआरपी के दोनों आरोपी सिपाही गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, निलंबित

Sun, 23 Oct 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

गिरफ्तारी के बाद उन्हें वाराणसी ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया। वहां रिमांड मंजूर होने के बाद उन्हें जेल में दाखिल करा दिया गया। उधर, जीआरपी एसपी ने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Both the accused constables arrested also suspended
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई-हावड़ा मेल से धक्का देकर अरुण भुइया (35) की मौत में नामजद जीआरपी के दोनों सिपाही शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के आदेश पर उन्हें वाराणसी जेल में दाखिल करा दिया गया। उधर, एसपी ने दोनों को निलंबित भी कर दिया है। आरोपियों में में कृष्ण कुमार सिंह व आलोक कुमार पांडेय शामिल हैं। आलोक कानपुर जबकि कृष्ण कुमार रायबरेली का रहने वाला है। उन्हें प्रयागराज से ही पकड़ा गया। पिछले करीब आठ महीनों से दोनों छिवकी स्टेशन पर तैनात थे। 

विज्ञापन



गिरफ्तारी के बाद उन्हें वाराणसी ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया। वहां रिमांड मंजूर होने के बाद उन्हें जेल में दाखिल करा दिया गया। उधर, जीआरपी एसपी ने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि दोनों सिपाहियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन



दो दिन पहले हुई थी घटना
20 अक्तूबर को हुई घटना के संबंध में मृतक के दोस्त अर्जुन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि टिकट होने के बावजूद दोनों सिपाहियों ने जबरन रुपये वसूली की। न सिर्फ उसे व उसके दोस्त बल्कि बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों को भी पीटा। साथ ही उसके दोस्त को धक्का दे दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed