फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Both had committed suicide, the female constable had consumed poison

Prayagraj News: दोनों ने की थी खुदकुशी, महिला सिपाही ने खाया था जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Both had committed suicide, the female constable had consumed poison
शाहगंज के मिन्हाजपुर में एक दिन पहले आरक्षी राजेश वैष्णव (27) व प्रिया देवी (25) की मौत के मामले में अहम खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट से पता चला है कि दोनों ने खुदकुशी की थी। पुरुष सिपाही ने फांसी लगाई जबकि महिला सिपाही की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने विसरा व वैजाइनल स्वैब की स्लाइड सुरक्षित रखवाई है।
विज्ञापन

दोनों के परिजन देर रात ही शहर पहुंच गए थे। पंचायतनामे की कार्रवाई भी भाेर में ही करा ली गई। इसके बाद बुधवार को तड़के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले महिला सिपाही के शव का पोस्टमार्टम हुआ। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि महिला सिपाही के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। यह भी सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिलने से इस बात की पूरी आशंका है कि उसने खुद से जहर खाया। उधर, पुरुष सिपाही के शव का पोस्टमार्टम दोपहर में हुआ। इसमें पता चला कि उसकी मौत फांसी लगाने से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदकुशी की वजह साफ नहीं, तरह-तरह की चर्चाएं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह तो साफ हो गया कि दोनों ने खुदकुशी की। इसकी वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। एक चर्चा यह रही कि किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद ही दोनों ने गुस्से में यह कदम उठाया। उधर, परिस्थिति के मुताबिक, इस बात की भी पूरी आशंका जताई जा रही है कि किसी बात से नाराज या दुखी होकर पहले महिला सिपाही ने जहर खाकर जान दी। इसके बाद पुरुष सिपाही भी फंदे पर लटक गया। हालांकि, इनमें से किसी भी वजह की पुष्टि नहीं हो सकी।


प्रिया के शव का शहर में ही अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने महिला सिपाही के शव का शहर में ही अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह आठ बजे के करीब परिजन शव लेकर रसूलाबाद घाट पहुंचे और फिर वहीं अंतिम संस्कार किया। मृतका के पिता अनूप कुमार तिवारी व अन्य परिजन पहुंचे थे। राजेश के शव को लेकर परिजन मथुरा चले गए। उसके पिता गिरधारी लाल के साथ ही भाई व चाचा समेत अन्य लोग आए थे।



यह है पूरा मामला
प्रिया दारागंज स्थित संगम पर्यटन जबकि राजेश एसीपी कोतवाली कार्यालय में तैनात था। दोनों मंगलवार शाम शाहगंज थाने से 500 मीटर दूर स्थित किराये के मकान में मृत मिले। राजेश का शव फंदे पर लटका था जबकि प्रिया पलंग पर मृत पड़ी थी। दरवाजा भीतर से बंद था और खिड़की का ग्रिल काटकर पुलिस भीतर दाखिल हुई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed