फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Both groups of Akhara Parishad clashed in CM meeting, scuffle broke out

Prayagraj : सीएम की बैठक में अखाड़ा परिषद के दोनों गुट भिड़े, हाथापाई की आई नौबत

Mon, 07 Oct 2024 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 04:44 PM IST
सार

परेड मैदान में सीएम योगी के साथ संवाद शुरू होने के बाद अखाड़ा परिषद के एक धड़े के महामंत्री और पंच निर्मोही अखाड़े के सचिव महंत राजेंद्र दास के तल्ख अंदाज ने आग में घी का काम किया। महंत राजेंद्र दास ने सीएम के सामने भूमि सुविधाओं की बात करने से पहले अखाड़ों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया।

विज्ञापन
Both groups of Akhara Parishad clashed in CM meeting, scuffle broke out
अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की तैयारी को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दोनों धड़े आपस में भिड़ गए। सीएम के सामने ही परिषद के पूर्व अध्यक्षों महंत नरेंद्र गिरि और महंत ज्ञानदास पर भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के आरोप लगाए जाने लगे। इससे माहौल इस कदर गरमाया कि नोकझोंक के बाद एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी जाने लगी। मारपीट की नौबत आने पर वहां मौजूद अन्य बड़े संतों ने बीच-बचाव कर किसी तरह माहौल शांत कराया।

विज्ञापन


परेड मैदान में सीएम योगी के साथ संवाद शुरू होने के बाद अखाड़ा परिषद के एक धड़े के महामंत्री और पंच निर्मोही अखाड़े के सचिव महंत राजेंद्र दास के तल्ख अंदाज ने आग में घी का काम किया। महंत राजेंद्र दास ने सीएम के सामने भूमि सुविधाओं की बात करने से पहले अखाड़ों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया। उनका कहना था कि इससे पहले अखाड़ा परिषद के जो भी अध्यक्ष रहे वह लूट-खसोट और भ्रष्टाचार में ही लिप्त रहे। उन्होंने सनातन संत परंपरा को आगे बढ़ाने के बजाय सिर्फ निजी स्वार्थ की सिद्धि की।
विज्ञापन


उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि और महंत ज्ञानदास के कार्यकाल में अखाड़ों से हुई वसूली और धन की बंदरबांट का मुद्दा उठाया तो वहां मौजूद अखाड़ा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी (अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट) तमतमाकर खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके बगल में मौजूद परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने उनका हाथ पकड़कर बैठा दिया और संयम बरतने की सलाह दी। इसके बाद जब सीएम का संबोधन पूरा हुआ और वह सभागार से बाहर निकलने लगे, उसी समय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महंत राजेंद्र दास और उनके गुट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी (महानिर्वाणी) के पास पहुंच गए।

उनका कहना था कि किसने कितनी धनराशि महंत नरेंद्र गिरि और महंत ज्ञानदास को दी है, हिम्मत हो तो बताओ। वह धनराशि पाई-पाई चुकता कर दी जाएगी। परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि सीएम की बैठक में प्रदेश भर के अफसरों की मौजूदगी में अखाड़े के शीर्ष और ब्रह्मलीन पदाधिकारियों पर इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाकर संत समाज की छवि धूमिल करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।

इस दौरान महंत यमुनापुरी और अन्य संत भी शोर-शराबे का हिस्सा बने रहे। अंत में महंत हरि गिरि और महंत प्रेम गिरि ने समझा बुझाकर किसी तरह दोनों गुटों के संतों को शांत कराया। हालांकि, बैठक के दौरान इस तरह की तल्खी और आरोप-प्रत्यारोप को लेकर सीएम ने भी बाद में नसीहत दी। उनका कहना था कि संतों को सोच समझ कर बोलना चाहिए, ताकि सनातन की गरिमा बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed