फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Both children of Atiq are in child reform home of Rajrooppur, police filed report in CJM court

प्रयागराज : राजरूपपुर के बाल सुधार गृह में हैं अतीक के दोनों बच्चे, पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट

Fri, 24 Mar 2023 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

पूर्व सांसद एवं उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे प्रयागराज के राजरूपपुर स्थित बाल संरक्षण गृह में है। यह जानकारी थानाध्यक्ष धूमनगंज ने शुक्रवार को शाइस्ता परवीन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट को दी।

विज्ञापन
Both children of Atiq are in child reform home of Rajrooppur, police filed report in CJM court
Prayagraj News : बाल सुधार गृह, राजरूपपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व सांसद एवं उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे प्रयागराज के राजरूपपुर स्थित बाल संरक्षण गृह में हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष धूमनगंज ने शुक्रवार को शाइस्ता परवीन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट को दी। अब कोर्ट इस मामले में सोमवार को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के प्रार्थना पत्र पर धूमनगंज थाने की आख्या का अवलोकन करने के बाद उसे पत्रावली पर रखे जाने का आदेश दिया। अधिवक्ता मनीष खन्ना एवं विजय मिश्र की ओर से यह तर्क दिया गया कि रिपोर्ट का अवलोकन करने के पश्चात विधिक स्थिति के संबंध में न्यायालय के समक्ष तर्क प्रस्तुत किया जाएगा, इसलिए मामले की सुनवाई सोमवार 27 मार्च को सुनवाई की जाए। अदालत ने इसे स्वीकार कर सुनवाई की तारीख नियत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed