फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bombing took place near the shrine over supremacy, two arrested

Prayagraj News: धर्मस्थल के पास वर्चस्व को लेकर हुई थी बमबाजी, दो गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 17 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bombing took place near the shrine over supremacy, two arrested
प्रयागराज। खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोड़ पर धर्मस्थल के पास आठ जुलाई की रात बमबाजी की घटना वर्चस्व को लेकर अंजाम दी गई थी। पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उनके चार साथियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में जीशान निवासी करेली और अनीस अहमद निवासी धूमनगंज शामिल हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से दोनों बदमाशों को चिह्नित किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका एक ग्रुप है। उनके ग्रुप की बक्शी बाजार मोड़ पर धर्मस्थल के पास रहने वाले कुछ लोगों से तनातनी चल रही थी। इसी को लेकर उनके ग्रुप ने यह वारदात की।
विज्ञापन

उन्हाेंने यह भी बताया कि बम फोड़ने में उनके चार साथी शामिल थे जबकि, वह दोनों बाइक पर दूर खड़े होकर रेकी कर रहे थे। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी मरियाडीह का बान उर्फ मिसबाहुद्दीन उर्फ आरडीएक्स पूर्व से ही चिह्नित किया गया है। साथ ही उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों से पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि यह गैंग वर्चस्व के लिए बम फोड़कर दहशत फैलाता था। इसके सभी सदस्यों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखे हैं। इस पर वह अपने वीडियो भी अपलोड करते थे। बुधवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 17 बम बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article