फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bombing case near PHQ: Reward will be given on absconding miscreants, history sheet of five will open

पीएचक्यू के पास बमबाजी मामला : फरार बदमाशों पर होगा इनाम, पांच की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Sat, 25 Jun 2022 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 01:46 AM IST
सार

20 जून की रात पीएचक्यू के पास स्थित हरीश भोजनालय पर बमबाजी की गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दिन पहले विवेक बागी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
Bombing case near PHQ: Reward will be given on absconding miscreants, history sheet of five will open
Prayagraj News : बमबाजी के आरोप में गिरफ्तार अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस मुख्यालय के पास ढाबे पर बमबाजी में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर जल्द ही इनाम घोषित होगा। इसके अलावा बागी गैंग के सरगना विवेक यादव समेत पांच सदस्यों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गैंग के अन्य सदस्यों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन



20 जून की रात पीएचक्यू के पास स्थित हरीश भोजनालय पर बमबाजी की गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दिन पहले विवेक बागी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि नामजद आरोपी अभिषेक शुक्ला, सोनू व प्रकाश में आए अभिषेक यादव अभी फरार हैं। पुलिस टीमें लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। अफसरों का कहना है कि तीनों जल्द ही नहीं पकड़े जाते हैं तो उन पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन



सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किए जाने की तैयारी है। उधर, गैंग के सरगना बलिया निवासी विवेक यादव समेत जेल भेजे जा चुके पांच सदस्यों की जल्द ही हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। विवेक पर कर्नलगंज व झूंसी थाने में हत्या का प्रयास, लूट, बमबाजी, धोखाधड़ी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फरार सदस्यों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट
1-  विवेक यादव उर्फ बागी निवासी गंगापुर सुरेमनपुर, थाना बैरिया, बलिया
2- अमित गिरि निवासी मोहम्मदपुर भौवराबारी थाना कैम्पियरगंज, गोरखपुर
3- हिमांशु सिंह शुभम उर्फ शुभ निवासी ढिढई, थाना पट्टी, प्रतापगढ़
4- संदीप यादव निवासी उकरांव, थाना बहरियाबाद, गाजीपुर
5- भानु प्रताप यादव निवासी मड़ौली, थाना संग्रामपुर अमेठी


फरार चल रहे इन तीन बदमाशों का खंगाला जा रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
1- अभिषेक शुक्ला निवासी जौनपुर
2- सोनू कात्या निवासी बलिया
3- अभिषेक उर्फ गोलू यादव निवासी आजमगढ़


गैंग के तीन सदस्यों के आपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है। इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पकड़ में नहीं आने पर उन पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। - अजय कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed