फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Boiler explodes at phulpur IFFCO Company in Prayagraj

यूपी: इफको कंपनी में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से दो की मौत, कई जख्मी

Tue, 23 Mar 2021 04:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Mar 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Boiler explodes at phulpur IFFCO Company in Prayagraj
इफको कंपनी में बॉयलर फटा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर स्थित भारतीय फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। बॉयलर फट गया। जिस कारण दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। कुछ घायलों का इलाज फैक्टरी परिसर में स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि कई को रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इफको फूलपुर इकाई के पी 1 प्लांट में शटडाउन के दौरान 4 नंबर बॉयलर फट गया। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आधा दर्जन गंभीर घायलों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतकों के नाम विजय यादव ( 26) पुत्र देवराज यादव निवासी गांव में मुंगारी थाना करछना प्रयागराज और प्रदीप कुमार (30) पुत्र श्रीनाथ निवासी पाली थाना फूलपुर प्रयागराज हैं।
विज्ञापन


घायलों में गुलाबचंद (30) पुत्र उमाशंकर निवासी नरहरपुर थाना उरा, संदीप (23) निवासी निवासी और अंकित यादव निवासी सराय, अब्दुल मलिक फूलपुर, भोलाराम (55) निवासी औरैया देवा जौनपुर, वीरेंद्र कुमार (40) सोनू (40) निवासी सराय देउवा जौनपुर, जंग बहादुर पटेल, विजय सिंह निवासी करुआडीह थाना फूलपुर, नंद लाल यादव (50) निवासी बीरभानपुर थाना बहरिया शामिल हैं। वर्तमान में इफको प्रबंधन द्वारा अभी तक किसी की मौत की सूचना की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गंगा पार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में भी हादसा हुआ था
इससे पहले भी प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको के संयंत्र में दिसंबर महीने में हादसा हुआ था। प्लांट की यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का टिप होने से दो अफसरों सहित 14 लोग इसकी चपेट में आ गए थे।वहीं असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभयानंद की मौत हो गई थी।

इसके बाद भाजपा सांसद केसरी देवी पटेल और विधायक प्रवीण पटेल और इफको अधिकारी और कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत में इकाई प्रमुख ने दोनों मृतकों के परिजनों को नौकरी और मुआवजे का लिखित आश्वासन दिया था।

Boiler explodes at phulpur IFFCO Company in Prayagraj
Prayagraj - फोटो : Prayagraj
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। इसको देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 23 दिसंबर 2020 को हुए हादसे के बाद ही कंपनी प्रशासन ने कोई विज्ञापन नहीं लिया और यह दूसरी बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed