फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bogus voting

मतदान में इलाहाबाद फिसड्डी

Fri, 24 Feb 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
bogus voting
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत यूपी के तमाम जिलों में मतदान प्रतिशत जहां 60 फीसदी से ऊपर रहा, वहीं इलाहाबाद समेत प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के वोटर इस मामले में फिसड्डी निकले। इलाहाबाद में 55.38, प्रतापगढ़ में 56.7 और कौशाम्बी में58.4 फीसदी वोट पड़े। मतदान प्रतिशत को बेहतर बनाने में प्रशासन को कोई खास सफलता नहीं मिली। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार प्रतापगढ़ के मतदान प्रतिशत में तीन फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई लेकिन इलाहाबाद और कौशाम्बी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में सियासी जानकारों के लिए भी स्थिति को भांप पाना अब मुश्किल हो गया है। प्रत्याशी भी बेचैन हैं। किसके भाग्य में क्या लिखा है, यह 11 मार्च को मतगणना के बाद साफ होगा।
विज्ञापन


सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर लंबी लाइन लग गई। दोपहर के वक्त तेज धूप में मतदान केंद्र खाली नजर आए लेकिन आखिरी के दो घंटों में बूथों पर वोटरों की कतार फिर लंबी हो गई। मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय शाम पांच बजे के बाद भी कई बूथों पर वोटर लाइन में खडे़ नजर आए। इलाहाबाद में सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों से सबसे अधिक शिकायत यही मिली कि मतदाता परिचय पत्र होने के बावजूद वोटरों का नाम मतदाता सूची से गायब है।
विज्ञापन


इसके अलावा ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी खूब आईं। मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब होने की सूचनाएं आने लगीं। दिन भर में 40 से अधिक ईवीएम बदली गईं, जिसकी वजह से संबंधित बूथों पर मतदान प्रभावित हुआ। कहीं, समय से ईवीएम बदल गई तो कहीं वोटर बिना मतदान किए लौट गए। शहर के रम्मन का पुरा इलाके में दो समर्थकों के प्रत्याशियों के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस ने लाठियां चलाईं तो बवाल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार भी हुआ। इलाहाबाद की बारा तहसील के डेराबारी के भैसहाई मजरा में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों की जमीन पर कब्जे के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया गया। इसी तरह इलाहाबाद के कोरांव के राजपुर में भी क्षेत्र का विकास न होने से नाराज वोटर  मतदान से अलग रहे। शंकरगढ़ के सिंहपुर गांव में भी मतदान का बहिष्कार हुआ। अफसरों के मौके पर पहुंचने के बाद बारा, शंकरगढ़ के सिंहपुर में तो मतदान शुरू हो गया लेकिन कोरांव में सिर्फ पांच वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

इलाहाबाद-55.38
प्रतापगढ़-56.7
कौशाम्बी-58.4


- इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों पर 181 प्रत्याशियों की किस्मत पर लगी मुहर
- प्रतापगढ़ में सात सीटों से 87 और कौशाम्बी में तीन सीटों से 41 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed