{"_id":"6acd493ea7cba4820e0a8e7f","slug":"body-of-ssb-commandos-son-found-floating-allahabad-news-c-407-1-sald1005-21547-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एसएसबी कमांडो के बेटे का उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एसएसबी कमांडो के बेटे का उतराया मिला शव
Tue, 13 Oct 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक कुमार गौरव
दो दिन पहले लखनऊ से प्रयागराज आए डिप्लोमा के छात्र का शव हंडिया के लाक्षागृह गंगा घाट पर सोमवार सुबह उतराता मिला। छात्र मेजा के अमिलिया कला गांव का मूल निवासी था। वह लखनऊ में डीडी पंत पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा द्वितीय वर्ष का छात्र था। निश्चित समय पर घर न पहुंचने पर बदहवास हालात में दारागंज थाने पहुंचे परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हंडिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मेजा के अमिलिया कला गांव के कुंतल कुमार भारतीय एसएसबी कमांडो हैं। इन दिनों उनकी तैनाती रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर है। इस समय वह घर पर छुट्टी लेकर आए हुए हैं। उनके दो बेटों में बड़ा बेटा कुमार गौरव (22) लखनऊ के डीडी पंत पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल्स) द्वितीय वर्ष का छात्र था।
वह नौ अक्तूबर को लखनऊ से घर के लिए ट्रेन संख्या 14308 से रवाना हुआ था। वह प्रयागराज संगम स्टेशन पर उतरा था। पिता के मुताबिक, वह स्टेशन से उतरकर उन्हें फोन किया। बताया कि वह घर आने के लिए रैपिडो बुक कर लिया है।
विज्ञापन
इसके बाद उसका फोन बंद बताने लगा। हर संभव स्थान पर की गई खोजबीन के बाद परिजनों ने दारागंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह हंडिया के लाक्षागृह गंगा घाट पर एक शव उतराता मिला तो हंडिया पुलिस ने उन्हें जानकारी दी।
पुलिस ने शव की तलाशी ली तो पैंट की जेब में मोबाइल फोन मिला। सिम निकालकर दूसरी मोबाइल फोन में लगाकर बात की गई तो शव की शिनाख्त मेजा के अमिलिया कला के छात्र कुमार गौरव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।