फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of missing youth from Ghurpur found in Chitrakoot; murder suspected

Prayagraj News: घूरपूर के लापता युवक का चित्रकूट में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 12 Jun 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 12 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth from Ghurpur found in Chitrakoot; murder suspected
घूरपूर - मृतक संजीव की फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन

अमिलिया गांव निवासी एक युवक का शव चित्रकूट के अनुसूइया क्षेत्र में मिला है। उसके सीने पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की मां ने घूरपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संजीव कुमार (30) पुत्र सूर्यपाल बीते 1 जून को अपनी पत्नी अनीता और पांच बच्चों के साथ घर से अलग मामा भांजा तालाब के पास किराये पर रहता थ्ज्ञा। सात दिन बाद उसकी पुत्री सौम्या ने दादी को फोन कर बताया कि उसके पिता कहीं चले गए हैं। अनहोनी की आशंका से परिजन उसी दिन से संजीव की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

हालांकि, उसका कोई पता नहीं चल पाया। बीते नौ जून को सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि चित्रकूट के अनुसूइया क्षेत्र में एक लावारिस शव मिला है। इस शव की हुलिया संजीव कुमार से मिलती-जुलती थी। परिजनों ने तुरंत चित्रकूट पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन कोतवाली चित्रकूट पहुंचे। चित्रकूट पुलिस ने शव के साथ मिले कपड़े और अन्य सामान दिखाकर मृतक की पहचान कराई। कपड़ों को देखकर परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। उनके अनुरोध पर पुलिस ने अनुसूइया क्षेत्र में दफन कराए गए शव की कब्र खोदवाई। कब्र खोदने पर शव की पहचान संजीव के रूप में हुई।
शव की पहचान होने के बाद परिजन रोते-बिलखते अपने घर लौट आए। बृहस्पतिवार को मृतक की मां गुलाब देवी ने घूरपुर पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस से हत्यारों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घूरपूर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि अमिलिया गांव निवासी एक युवक का शव चित्रकूट में बरामद हुआ था। चित्रकूट पुलिस ने हत्या की आशंका बताई है। घूरपूर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया। शेष कार्रवाई चित्रकूट पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed