{"_id":"68302a3251d0d939210634a1","slug":"body-of-missing-teenager-found-on-the-banks-of-yamuna-river-murder-suspected-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : किशोर का शव यमुना नदी के किनारे मिला, रात से ही था गायब, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : किशोर का शव यमुना नदी के किनारे मिला, रात से ही था गायब, हत्या की आशंका
Fri, 23 May 2025 01:26 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी घूरपुर, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी घूरपुर, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 01:26 PM IST
सार
घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव में बृहस्पतिवार से लापता किशोर का शव यमुना नदी के किनारे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रोहित (13) बृहस्पतिवार की शाम से ही लापता था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बृहस्पतिवार को घर से बकरी चराने गए किशोर का शुक्रवार को यमुना नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटना-स्थल की जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी सिपाही लाल निषाद बालू मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटों में और एक बेटी में तीसरे नंबर का बेटा रोहित निषाद (13) बृहस्पतिवार को घर से गांव के पास से होकर निकली यमुना नदी की तराई में बकरियां चराने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। पूरी रात उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह गांव के कुछ लोग यमुना नदी में नहाने गए तो रोहित का शव नदी में घाट के पास घुटने भर पानी में उतराया दिखा।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। शव को पानी से बाहर निकाला गया तो उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सिर में भी चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष घूरपुर ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर घटना-स्थल की बारीकी से जांच कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन