फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of CA who returned from Nepal found hanging at home; no suicide note recovered from the room.

Prayagraj : नेपाल से लौटे सीए का घर में फंदे से लटका मिला शव, कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Wed, 24 Jun 2026 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 04:14 PM IST
सार

सिविल लाइंस रेलवे कॉलोनी के पास स्थित मकान में मंगलवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट महेंद्र नेफपाने (30) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Body of CA who returned from Nepal found hanging at home; no suicide note recovered from the room.
सीए की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस रेलवे कॉलोनी के पास स्थित मकान में मंगलवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट महेंद्र नेफपाने (30) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि मानसिक रूप से परेशान होकर महेंद्र ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेपाल के रहने वाले महेंद्र नेफपाने वहीं के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थे। सिविल लाइंस के रेलवे कॉलोनी के पास वह परिवार समेत रहते थे। उनके पिता सिविल लाइंस स्थित एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


महेंद्र दो भाइयों में छोटे थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, महेंद्र कुछ दिन पहले ही नेपाल से शहर लौटे थे। मंगलवार सुबह उनका बड़ा भाई ट्यूशन पढ़ाने गया था। पिता ड्यूटी पर गए थे। महेंद्र घर में अकेले थे। इसी दौरान महेंद्र का शव कमरे में लोहे के ग्रिल पर दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। बताया गया कि महेंद्र की पत्नी और मां कुछ दिन पहले नेपाल गई थीं। उन्हें घटना की जानकारी दी गई तो वह बिलख पड़ीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed