फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of an eight-year-old girl found 100 meters away from her house, murder suspected

Prayagraj News: घर से 100 मीटर की दूरी पर आठ साल की बच्ची का मिला शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Body of an eight-year-old girl found 100 meters away from her house, murder suspected
थाना क्षेत्र के भिटार गांव में घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर आठ साल की शिवानी का सोमवार दोपहर शव मिला है। शरीर पर मिले जले के निशान से पुलिस को शक है कि बच्ची की हत्या की गई है। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मंगलवार को रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

पुलिस चौकी भीरपुर के पास भिटार गांव निवासी पिंटू लाल भारतीया ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। रविवार रात करीब 11 बजे परिवार खाना खाने के बाद सो गया। अगली सुबह पिंटू काम पर चल गया। वहीं, बच्ची की सौतेली मां को लगा की बेटी सुबह जल्दी उठकर खेलने चली गई है। लेकिन वह सुबह नौ बजे तक नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू हो गई। छह घंटे तलाश के बाद बच्ची घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक गेहूं के खेत में मृत मिली।
विज्ञापन

परिजन यह सब देखकर सन्न रह गए। पूरे गांव में बात फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव, एसीपी करछना वरुण कुमार के साथ फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम देर शाम तक टीम जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



करंट देकर हत्या करने की आशंका
पता चला कि बच्ची के शरीर तीन से चार जगह चोट के निशान थे जो जलने के जैसा लग रहा रहा था। जैसे उसे करंट देकर मारा गया है। करछना थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। देर-रात परिजन की ओर से तहरीर दी गई।

भोर में बच्ची के गायब होने की आशंका
पुलिस अफसरों ने बताया कि बच्ची सुबह करीब चार बजे के आसपास गायब हुई है। घटना के 10 से 11 घंटे बाद बच्ची मिली है। घटना के बाद पुलिस को मौके से कई अहम सुराग मिला है। इसके अलावा परिजनों का बयान भी आपस में मिलान नहीं हो रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आए दिन बच्ची की सौतेली मां उसे मारती रहती थी। पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुट गई है।


घर से कुछ दूरी पर बच्ची का शव मिला है। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर कई जले हुए निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या की गई है। मंगलवार को बच्ची का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। साथ ही कई लोग पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही केस सुलझा लिया जाएगा।
विवेक यादव, पुलिस उपायुक्त, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article