{"_id":"67e7ce7c89a416e4f7011088","slug":"body-of-a-four-year-old-innocent-found-in-a-pond-accident-took-place-in-pasna-village-of-koraon-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : तालाब में मिली चार वर्षीय मासूम की लाश, कोरांव के पसना गांव में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : तालाब में मिली चार वर्षीय मासूम की लाश, कोरांव के पसना गांव में हुआ हादसा
Sat, 29 Mar 2025 04:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Mar 2025 04:12 PM IST
सार
कोरांव थाना क्षेत्र के पसना गांव में शुक्रवार सायं पांच बजे के करीब ज्वाला देवी स्कूल के पीछे तालाब के किनारे पानी में उतराती हुई मासूम की लाश मिली। नरसिम्हा पुत्र राजकुमार (4) निवासी ग्राम पसना सायं पांच बजे के करीब गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : संवाद।
विस्तार
कोरांव थाना क्षेत्र के पसना गांव में शुक्रवार सायं पांच बजे के करीब ज्वाला देवी स्कूल के पीछे तालाब के किनारे पानी में उतराती हुई मासूम की लाश मिली। नरसिम्हा पुत्र राजकुमार (4) निवासी ग्राम पसना सायं पांच बजे के करीब गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान गांव में बोरिंग मशीन की गाड़ी बोर कर रही थी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। अंधेरा होते ही जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन बच्चे को खोजने लगे।
विज्ञापन
घंटे भर खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चल सका तो परिवार के लोग तालाब की तरफ देखने गए। जहां बच्चा तालाब किनारे पानी में उतरा रहा था। बच्चे को मृत देख परिजनों में खलबली मच गई। परिजन मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता राजकुमार ने बताया कि बच्चे की डूबने से मौत नहीं हुई है। उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। पानी में डूबा होता तो पेट से पानी निकलता। ऐसा प्रतीत होता है कि बेटे को किसी ने मार कर तालाब किनारे फेंक दिया। सीएचसी में हादसे के बाद मामले की सूचना कोरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक नरसिंभा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को ससुराल में नरसिम्हा के नाना की तेरहवी थी। पत्नी विमला देवी उसी में शामिल होने गई थीं। वापस लौट कर जैसे ही घर पहुंची बेटे को ढूंढना शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब परिजन ढूंढते हुए तालाब पर गए तो देखा कि तालाब किनारे बेटा पानी में मृत पड़ा था। बेटे को मृत देख विमला बेसुध हो गई। थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।