फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bodies of two more students drowned in Sangam recovered

Prayagraj : संगम में डूबे दो और छात्रों के शव बरामद, परिवार में मचा हाहाकार

Thu, 09 Jun 2022 09:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 09:25 PM IST
सार

कानपुर देहार के भोगनीपुर का रहने वाला हिमांशु सचान उर्फ हनी अपने एक रिश्तेदार दीपाकंर सचान के सचान क्लासेस में आईआईटी की कोचिंग करता था। वह दीपांकर के ही घर में किराये पर रहता भी था। उसके साथ ही रेहठू उतरांव का प्रणव दुबे और अमन निवासी पकरी उतरांव भी रहते थे।

विज्ञापन
Bodies of two more students drowned in Sangam recovered
संगम में तीन छात्रों के डूबने की घटना के बाद खोजबीन करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम पर मंगलवार की शाम डूबने वाले दो छात्रों हिमांशु सचान (18) और प्रणव दुबे (16) के शव बृहस्पतिवार की दोपहर मिल गए। दोनों के शव बहते हुए अरैल की ओर चले गए थे। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अरैल के पास से दोनों के शवों को खोजा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के साथ ही संगम में डूबे अमन कुशवाहा (17) का शव बुधवार को ही बरामद हो गया था।  

विज्ञापन



कानपुर देहार के भोगनीपुर का रहने वाला हिमांशु सचान उर्फ हनी अपने एक रिश्तेदार दीपाकंर सचान के सचान क्लासेस में आईआईटी की कोचिंग करता था। वह दीपांकर के ही घर में किराये पर रहता भी था। उसके साथ ही रेहठू उतरांव का प्रणव दुबे और अमन निवासी पकरी उतरांव भी रहते थे। पास में कानपुर मोहित सिंह भी रहता था। चारों साथ में कोचिंग करते थे।

विज्ञापन

Bodies of two more students drowned in Sangam recovered
संगम में तीन छात्रों के डूबने के बाद खोजबीन करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला।

दोस्त को कपड़े दिखाकर गए थे नहाने
मंगलवार की शाम चारों संगम गए थे। रात करीब 11 बजे मनीष ने पुलिस को सूचना दी कि उसके तीनों दोस्त नहाते वक्त नदी में डूब गए। जानकारी पर दारागंज थाना व जल पुलिस भी आ गई। पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसने नहाने से मना कर दिया तो तीनों दोस्त उसे कपड़े देकर नदी में उतर गए। नहाते-नहाते वह गहराई में पहुंच गए और फिर डूब गए। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन रात में शव नहीं खोजे जा सके।


बुधवार को करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद यमुना से अमन का शव निकाला गया। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने दोपहर में करीब दो बजे अरैल के पास से हिमांशु और प्रणव के शव ढूंढ निकाले। शव देखते ही हिमांशु के पिता विवेक और प्रणव के पिता योगेश दुबे लिपटकर रोने लगे। तमाम रिश्तेदारों की आंखें नम हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Bodies of two more students drowned in Sangam recovered
संगम में तीन छात्रों के डूबने की सूचना पर खोजबीन करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला।

रोते रहे पिता, ढांढस बंधाने वालों की भी आंखें हुई नम 
हिमांशु और प्रणव के शवों की बृहस्पतिवार की सुबह से ही खोजबीन हो रही थी। हिमांशु के पिता विवेक सचान और प्रणव के पिता योगेश दुबे ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि दोनों के डूबने की खबर झूठ निकले। दोपहर में दो बजे के करीब जब दोनों के शव मिले तो उनकी आस टूट गई। वे शवों से लिपटकर रोने लगे। उन्हें ढांढस बंधाने वाले भी रो रहे थे। दोनों ने शव मिलने के बाद मोबाइल पर घर वालों को बताया तो माहौल भारी हो गया था। पुलिस वालों ने भी यही समझाया कि होनी को कोई नहीं टाल सकता। 

विज्ञापन

Bodies of two more students drowned in Sangam recovered
संगम में डूबने वाले छात्र अमन कुशवाहा, प्रणव दुबे, हिमांश सचान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियर बनना चाहते थे तीनों छात्र 
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र इंजीनियर बनना चाहते थे। इसी कारण वे पढ़ाई के साथ कोचिंग भी कर रहे थे। उतरांव के पकरी गांव निवासी अमन कुशवाहा पढ़ने में काफी तेज था। उसने इस साल इंटर की परीक्षा दी है। उसकी पढ़ाई देखकर ही घर वालों ने रिजल्ट से पहले ही उसे आईआईटी की कोचिंग के लिए शहर भेज दिया था।

 

 

कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी हिमांशु सचान बचपन से इंजीनियर बनने का सपना देखता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मां रश्मि शिक्षिका हैं। प्रणव दुबे ने तो इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी लेकिन उसने भी हाल में कोचिंग में एडमीशन लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed