{"_id":"5f3add5d6df4732adf392cce","slug":"boarding-pass-will-be-the-passenger-s-face-in-air-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा में बोर्डिंग पास ही बनेगा यात्री का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई यात्रा में बोर्डिंग पास ही बनेगा यात्री का चेहरा
Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
boarding pass
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज एयरपोर्ट समेत देश के कई एयरपोर्ट में अब डिजी यात्रा के तहत यात्रियों के प्रवेश के लिए उनका चेहरा ही उनके बोर्डिंग पास का काम करेगा। यहां यात्रियों के प्रवेश के लिए प्रयोग के तौर पर चेहरा पहचान( फेस रिकॉग्निशन- एफआर) प्रणाली शुरू करने की तैयारी की गई है। पिछले दिनों ही देश के कुछ चुनिंदा एयरपोर्ट में यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया।
दरअसल, कोरोना की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रशासन ने कागज रहित की तैयारी की है। इसी वजह से अब अनलॉक के दौरान तैयारी की जा रही है कि हवाई अड्डे पर प्रवेश के लिए पहचान पत्रों की आवश्यकता न पड़े। इसके तहत सुरक्षा जांच के लिए यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि पांच सेकंड से भी कम समय में बॉडी स्कैनर से गुजरते ही वे सुरक्षा की बाधाओं से पार हो जाएंगे। डिजी यात्रा का पायलट प्रोजेक्ट मुंबई और हैदराबाद में कुछ चयनित उड़ानों के लिए शुरू किया गया था। प्रयोग सफल होने पर इसका अब विस्तार किया जा रहा है।
अब यात्रियों को उड़ान से पहले किसी भी तरह का बोर्डिंग पास लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर व पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड की सहायता से यूनिक आईडी बनानी होगी। टिकट बुकिंग के समय इस आईडी का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद यात्रा से पहले एयरलाइंस कंपनी यात्री के विवरण को उस एयरपोर्ट से साझा करेगी, जहां से उसे उड़ान भरनी होगी। पहली बार उड़ान भरने पर आईडी की जांच होगी।
विज्ञापन
जांच प्रक्रिया सफल होने पर उसके चेहरे का बायोमीट्रिक कर उसकी आईडी से जोड़ दिया जाएगा। एक बार यह प्रक्रिया सफल होने पर यात्री को बार-बार बोर्डिंग पास, पासपोर्ट या अन्य पहचान प्रमाण पत्र नहीं दिखाना पड़ेगा। प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एयरपोर्ट यह सुविधा दी जाएगी। हालांकि सुविधा का लाभ प्रदेश में सबसे पहले वाराणसी एयरपोर्ट में यात्रियों को मिलेगा। प्रयागराज एयरपोर्ट में इस सुविधा के लिए अभी थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन अगले माह देहरादून, भुवनेश्वर, भोपाल की फ्लाइट यहां से शुरू होती है तो डिजी यात्रा से संबंधित कार्रवाई यहां भी शुरू कर दी जाएगी।

- देश के कुछ एयरपोर्ट में डिजी यात्रा की शुरूआत होने जा रही है। बड़े एयरपोर्ट के बाद ही प्रयागराज का नंबर आएगा। -अंचल प्रकाश, निदेशक प्रयागराज एयरपोर्ट।