फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Board of Education Service Selection Commission constituted, four members also arrived

Prayagraj : शिक्षा सेवा चयन आयोग का लगा बोर्ड, चार सदस्य भी पहुंचे

Thu, 21 Mar 2024 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 06:00 PM IST
सार

बुधवार को मुख्य गेट पर नए आयोग के नाम का बोर्ड भी लग गया। इसके अलावा नवनियुक्त सदस्य आरपी सिंह, डॉ. सीमा साक्य, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित तथा डॉ. एचके राय आयोग पहुंचे और काम शुरू कर दिया। तीन सदस्य केसी वर्मा, विनोद सिंह और राम सुचित ने सोमवार से ही आयोग में जिम्मेदारी संभाल ली है।

विज्ञापन
Board of Education Service Selection Commission constituted, four members also arrived
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का बोर्ड बुधवार को लग गया। चार नए सदस्यों ने भी काम शुरू कर दिया। नवनियुक्त 12 में से सात सदस्यों ने काम शुरू कर दिया है। नव गठित शिक्षा सेवा चयन आयोग बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के शिक्षकों की नियुक्ति करेगा। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भंग कर दिए गए हैं। नए आयोग का मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड परिसर को बनाया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्य गेट पर नए आयोग के नाम का बोर्ड भी लग गया। इसके अलावा नवनियुक्त सदस्य आरपी सिंह, डॉ. सीमा साक्य, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित तथा डॉ. एचके राय आयोग पहुंचे और काम शुरू कर दिया। तीन सदस्य केसी वर्मा, विनोद सिंह और राम सुचित ने सोमवार से ही आयोग में जिम्मेदारी संभाल ली है।

विज्ञापन

हिंदी भाषी छात्रों को रोजगार के लिए प्रशिक्षित करेगा राजभाषा अनुभाग

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजभाषा अनुभाग की ओर से हिंदी में रोजगार के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक में कुलसचिव प्रो. एनके शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण आगामी सत्र से शुरू किए जाएंगे।

बैठक में महिला सशक्तीकरण को समर्पित राजभाषा अनुभाग की पत्रिका संकल्पना के पांचवें संस्करण पर भी चर्चा हुई। इस संस्करण में विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा अन्य महिला शिक्षकों के कार्यों का उल्लेख रहेगा। बैठक में अनुवाद, हिंदी टाइपिंग आदि को लेकर भी नियमित प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही गई।

बैठक में विद्यार्थियों को रोजगार को लेकर मार्गदर्शन, अन्य प्रशिक्षण देने, अनुवाद कार्यशाला समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में समिति के समन्वयक प्रो. संतोष भदौरिया, प्रवीण श्रीवास्तव, हरिओम कुमार, प्रो. शबनम हमीद, प्रो. जया कपूर, डॉ. विनम्र सेन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed