फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौफटका में रास्ते के विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या

Mon, 19 Aug 2019 02:11 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bloody game in public, two killed
Bloody game in public, two killed - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। धूमनगंज के चौफटका में रास्ते के विवाद को लेकर सरेआम खूनी खेल खेला गया। रविवार देर शाम लालू यादव (35) व अजीत पासी (30) पर चापड़-कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद दोनों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। इस दौरान दो अन्य युवकों को भी गोली लगी, जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ने देर रात दम तोड़ दिया। चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर धूमनगंज एसएसआई तेज बहादुर को निलंबित कर दिया गया है।


चौफटका के अंटा में रहने वाला लालू पुत्र सुरेश यादव चौफटका ओवरब्रिज के नीचे सब्जी की दुकान चलाता था, जबकि उसका दोस्त चौफटका निवासी अजीत पुत्र बृजलाल वहीं पर पान की दुकान चलाता था। रविवार रात 8.30 बजे लालू अपने दोस्त अजीत के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने चापड़-कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला बोल दिया। इसके बाद उन्हें गोलियों से भून दिया। मौके पर मौजूद अजीत का भतीजा करन (25) निवासी चकिया और राहगीर आजाद निवासी चकनिरातुल भी गोली लगने से घायल हुए।

सूचना पर पुलिस चारों को एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां अजीत व लालू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि करन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी समेत तमाम अफसर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए मौके पर शहर भर की फोर्स बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक अफसर मौके पर डटे थे। इस दौरान छह आरोपी चंदन, मनीष के अलावा चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
Bloody game in public, two killed
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
 जबरन बनवा ली थी दीवार लालू के परिवारवालों का आरोप है कि उनके घर के ठीक सामने से एक गली निकली है जो मोहल्ले में दूसरी ओर खुलती है। इसी गली को मोहल्ले के बलवंत सिंह और उनके बेटे चंदन, सोनल, अजीत, सूरज व अंजू जबरन कब्जा कर बंद करवा रहे थे, जिसका मोहल्ले के लोगों के साथ ही लालू भी विरोध करता था। रविवार को आरोपियों ने सुबह जबरन गली के रास्ते पर दीवार बनवा ली, जिसे मोहल्ले के लोगों ने ढहा दिया। उस वक्त किसी तरह मामला शांत हो गया। शाम को लालू पहुंचा तो उसे व उसके दोस्त को हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।    रास्ते के विवाद में यह वारदात हुई है। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फोर्स तैनात कर दी गई है।  एसएन साबत, एडीजी
Bloody game in public, two killed
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर खेला गया खूनी खेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Bloody game in public, two killed
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
लोगों को संभालने में छूटे पसीने।
विज्ञापन
Bloody game in public, two killed
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
घटना की खबर मिलने पर बदहवास हुए परिजन।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed