फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blood was shed in the fight of drug addicts in Atiq's office, police picked up three people, inquiry continues

प्रयागराज : अतीक के कार्यालय में नशेड़ियों की लड़ाई में बहा था खून, तीन लोगों को पुलिस ने उठाया, पूछताछ जारी

Wed, 26 Apr 2023 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 11:08 PM IST
सार

अतीक अहमद के चकिया स्थित कार्यालय में खून के धब्बे मिलने के मामले में करीब-करीब पुलिस खुलासे के करीब है। सूत्रों का कहना है कि यहां खून नशड़ी युवकों की लड़ाई में बहा था।

विज्ञापन
Blood was shed in the fight of drug addicts in Atiq's office, police picked up three people, inquiry continues
चकिया स्थित माफिया अतीक का दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के चकिया स्थित कार्यालय में खून के धब्बे मिलने के मामले में करीब-करीब पुलिस खुलासे के करीब है। सूत्रों का कहना है कि यहां खून नशड़ी युवकों की लड़ाई में बहा था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास घूमने वाले तीन नशेड़ियों को उठाकर पूछताछ की तो यह बात सामने आई। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ में सामने आया है कि नशे के लती कुछ युवक अक्सर खंडहर में तब्दील इस कार्यालय में आया करते थे। वह यहां बैठकर नशा करते थे। कई बार वह नशे की लत पूरी करने के लिए कार्यालय में पड़े सरिया व अन्य सामान चोरी कर लेते थे।

विज्ञापन


यह भी बात सामने आई कि घटना के दो दिन पहले भी यहां कुछ युवक आए थे। बताया जा रहा है कि इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। आशंका है कि इसी विवाद में एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया गया जिसमें कोई घायल हुआ। घायल के जान बचाकर इधर-उधर भागने पर ही जगह-जगह खून बिखर गया और फिर सुबह सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पुलिस फिलहाल उस युवक की तलाश में जुटी है, जो चोटिल हुआ। इसके लिए हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ के साथ ही अतीक के कार्यालय के आसपास स्थित भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed