फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blood did not fall on the ground... The court disagreed with the witness's statement and acquitted the accused

UP : खून जमीन पर नहीं गिरा...गवाह के बयान से असहमत अदालत ने दोषी को बरी किया

Fri, 26 Sep 2025 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 02:12 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गवाह के बयान और जांच अधिकारी की ओर से प्रस्तुत सबूतों में विरोधाभास पाते हुए हत्या के आरोपी हरस्वरूप को बरी कर दिया है।

विज्ञापन
Blood did not fall on the ground... The court disagreed with the witness's statement and acquitted the accused
judge court - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गवाह के बयान और जांच अधिकारी की ओर से प्रस्तुत सबूतों में विरोधाभास पाते हुए हत्या के आरोपी हरस्वरूप को बरी कर दिया है। कोर्ट ने पाया कि अभियोजन के गवाह ने बयान में कहा था कि गोली लगने के बाद जमीन पर खून नहीं गिरा जबकि जांच अधिकारी ने सबूत के तौर पर खून से सनी मिट्टी पेश की थी।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिरला व न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की खंडपीठ ने हर स्वरूप की अपील पर दिया। मथुरा निवासी अपीलकर्ता पर 1984 में कुंवर पाल ने कोसीकला थाने में अपने भाई चरण सिंह की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि हर स्वरूप और उसके साथ के लोगों ने चरण सिंह की गोली व लाठी-डंडे से हमला कर हत्या कर दी। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में 1986 में हर स्वरूप को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन


खंडपीठ ने गवाहों के बयानों की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त किया। कोर्ट ने पाया कि गवाह का यह बयान कि जमीन पर खून नहीं गिरा, जांच अधिकारी की ओर से पेश किए गए सबूतों के विपरीत था। अन्य कई बिंदुओं को देखते हुए अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि अभियोजन पक्ष संदेह से परे अपना मामला साबित करने में विफल रहा और हरस्वरूप को बरी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed