फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blood brothers funeral in tight guard

कड़े पहरे में हुआ सगे भाइयों का अंतिम संस्कार

Sat, 23 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 23 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
करछना (ब्यूरो)। करछना खास में सगे भाइयों की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार को खासा हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने जब अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया तो अफसरों के हाथ पांव फूल गए। अफसर गांव पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए मनैया गांव लाया गया। कड़े पहरे में दोनों सगे भाइयों बृजेश और रमेश का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हत्यारोपी सत्यराज सिंह और उसके बड़े बेटे राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


करछना खास में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी गई है। जवान बेटों की अर्थी को पिता हरिकृष्ण लाल श्रीवास्तव ने कंधा दिया। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बृजेश को मुखाग्नि 12 वर्ष के बेटे अंकित ने दी। रमेश उर्फ राजू के शव को अवधेश ने मुखाग्नि दी। दोनों भाइयों की करछना के सीएचसी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप सतराज के परिवार पर लगा था। बात बच्चों के झगड़े के बाद बिगड़ी थी। दोनों भाई मेडिकल कराने सीएचसी गए थे तभी गोली चला दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी सत्यराज और उसके बेटे राकेश को भीरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाई भागने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के पास से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, दो खोखे मिले
आईजी जोन बृज भूषण के निर्देश पर शुक्रवार को मोबाइल फोरेंसिक वैन करछना पहुंची। फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती ने करछना अस्पताल से खून के सैंपल लिए। टीम को मौके से दो और खोखे भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed