{"_id":"fbc454e5266a9492b612100d943329a5","slug":"blew-the-effigy-of-bjp-government-led-by-police-ballyragging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला, पुलिस से हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला, पुलिस से हुई धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दंगाई के हाथ में भगवा झंडा थमा देने के मामले में यूपी पुलिस के खिलाफ भाजपा एवं हिंदूवादी संगठनों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा इस मामले में शनिवार को नाराजगी जताने के बाद भाजपाई सड़क पर उतर आए। इस दौरान विवेकानंद चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जाहिर की। यहां पुलिस द्वारा पुतला छीनने की कोशिश में भाजपाइयों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। उधर, विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में एसएसपी से माफी मांगने की मांग आईजी से की है।
भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता विवेकानंद चौराहे पहुंच गए। यहां भगवा झंडे को हिंदुओं के त्याग और बलिदान का प्रतीक बताया गया। आरोप लगाया कि सपा के इशारे पर दंगाई के हाथ में भगवा थमाया गया। यहां प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी की गई तो पुलिस ने उसे छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से धक्कामुक्की भी हुई। बाद में भाजपाई पुतला फूंकने में कामयाब हो गए। पुतला दहन में नन्हू पंडित, दिनेश यादव, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में आईजी इलाहाबाद से मुलाकात की।
आईजी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया मॉक ड्रिल में हिंदू समाज को दंगाई बताने का प्रयास किया गया है। इसके लिए एसएसपी इलाहाबाद माफी मांगें। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान पुनीत वर्मा, विनोद अग्रवाल, अश्वनी मिश्र, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व सर्किट हाउस में भाजपा के काशी प्रांत के आंदोलन प्रभारी एवं विधायक उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष रमारक्षा द्विवेदी, नगर मंत्री रमेश ओझा, कमलेश कुमार, शैलेंद्र मिश्र, देवेंद्र मिश्र एवं पार्टी के अन्य नेताओं ने बैठक कर पुलिस लाइंस में हुए मॉक ड्रिल में भगवा फहराये जाने के मामले की निंदा की। वहीं दूसरी ओर इसी मसले में तीन जुलाई को जिला मुख्यालय में होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए पार्टी नेताओं ने जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में रणनीति बनाई। कहा गया कि इसके पूर्व 28 जून को सुभाष चौराहे पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रामानुज शुक्ल के नेतृत्व में इस मसले पर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी बंगाल प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी मॉकड्रिल में भगवा झंडे के प्रयोग किए जाने के मामले की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मॉकड्रिल में भगवा ध्वज का प्रयोग शासन एवं प्रशासन की जानबूझकर की गई साजिश को झलका रहा है।
नकली दंगे में असली सियासत करने का आरोप समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया है। सपा युवजन सभा की ओर से शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं पुलिस की मंशा कभी किसी धर्म संप्रदाय को ठेस पहुंचाने की नहीं रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संप्रदाय के नाम पर झंडे की राजनीति करना चाहती है। बैठक में अनुराग सहगल, अरुण गुप्ता, राकेश यादव, मो. रहमान आदि मौजूद रहे। उधर सपा नगर के मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने भी भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सिफ सांप्रदायिकता भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।