फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Black strip dam is done for worship of the government

काली पट्टी बांध सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन पूजन

Wed, 18 Sep 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Black strip dam is done for worship of the government
मानिकपुर में विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित न होने पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन कर? - फोटो : PRATAPGARH
नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई स्थानों पर पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मानिकपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर मंगलवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विश्वकर्मा की पूजा की। साथ ही विश्वकर्मा पूजा पर घोषित सार्वजनिक अवकाश को योगी सरकार के समाप्त करने के विरोध में काली पट्टी बांधकर सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन पूजन किया। मंदिर के पुजारी स्वामी सिद्धांताचार्य महाराज एवं आचार्य जगदेव विश्वकर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन कराया।
विज्ञापन

इसके बाद समाज उत्थान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम लाल विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के वैदिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बड़कू विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, कुलदीप कुमार, छेदीलाल, फूलचंद, पारसनाथ, अमरनाथ, धर्मदास, राम संत, राम बहादुर, शिव लाल, श्याम लाल, शिव शंकर, बृजलाल समेत सैकड़ों की संख्या समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर विकास खंड बाबागंज के नरियावां स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर अध्यक्ष गिरीश विश्वकर्मा की अगुवाई में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed