फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BKU started guerrilla movement regarding the problems of farmers, lashed out at the negligence of officials.

Prayagraj : भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुरू किया गुरिल्ला आंदोलन, अधिकारियों की लापरवाही पर बरसे

Mon, 09 Sep 2024 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 04:46 PM IST
सार

किसान नेता अनुज सिंह ने कहा कि उद्योगपतियों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है और किसानों को कई खंड में आठ घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, लोग अंधेरे और गर्मी में रहने के लिए बाध्य हैं। पीडीए के अधिकारी वादा खिलाफी कर रहे हैं।

विज्ञापन
BKU started guerrilla movement regarding the problems of farmers, lashed out at the negligence of officials.
सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर गुरिल्ला आंदोलन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं को लेकर सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पर गुरिल्ला आंदोलन किया। किसान नेता अनुज सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कई महीनों से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है। धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचर अधिकारी मांग पत्र लेकर उसे ठंडे बस्ते में डाल दे रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी किसानों के साथ वादा खिलाफी और मक्कारी कर रहे हैं। भूमि का अधिग्रहण तो किया गया है लेकिन उसका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। नियमों के विपरीत जाकर किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 यह कहता है कि जब तक सत्तर फीसदी किसानों की सहमति न हो भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके विपरीत कार्य किया जा रहा। पुराना मुआ लेकिन दो साल से लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


उद्योगपतियों को दी जा रही है 24 घंटे बिजली

किसान नेता अनुज सिंह ने कहा कि उद्योगपतियों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है और किसानों को कई खंड में आठ घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, लोग अंधेरे और गर्मी में रहने के लिए बाध्य हैं। पीडीए के अधिकारी वादा खिलाफी कर रहे हैं। पुराने अधिग्रहण का मुआवजा अभी मिला नहीं है कि 22 नए गांवों में अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। इससे करीब 66 हजार से अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं। अब किसान आर पार की लड़ाई के मूड़ में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed