{"_id":"69fcfbea7fa8efe42f031c51","slug":"bjps-sachin-mishra-became-councilor-of-alopibagh-allahabad-news-c-3-ald1020-879823-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अलोपीबाग के पार्षद बने भाजपा के सचिन मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अलोपीबाग के पार्षद बने भाजपा के सचिन मिश्रा
विज्ञापन
अलोपीबाग वार्ड 48 से पार्षद चुने गए सचिन मिश्रा ने विजय जुलूस निकाला। अमर उजाला
- फोटो : Archive
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व पार्षद उमेश मिश्रा के बेटे सचिन मिश्रा अलोपीबाग वार्ड नंबर 48 के नए पार्षद चुने गए हैं। 1093 मत पाकर उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार संतोष गुप्ता को 227 वोटों से हराया। वहीं, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दीप प्रकाश सोनकर 761 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मुंडेरा सब्जी मंडी के स्ट्रांग रूम में मतगणना शुरू हुई। मात्र 2731 वोटों की गिनती करीब ढाई घंटे के भीतर पूरी हो गई। इस दौरान कांटे की टक्कर भाजपा उम्मीदवार सचिन मिश्रा और निर्दलीय उम्मीदवार संतोष गुप्ता में देखने को मिली। जीत के बाद सचिन मिश्रा ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
उनके लिए अलोपीबाग वार्ड का विकास करना कर्तव्य ही नहीं बल्कि अपने पिता पूर्व पार्षद उमेश मिश्रा के सपने को पूरा करना है। सचिन मिश्रा को प्रमाणपत्र रिटर्निंग अधिकारी नवीन शर्मा ने दिया। उन्होंने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
कुल मत मिले
1-भाजपा सचिन मिश्रा-- -1093 वोट
2-निर्दलीय संतोष गुप्ता-- -866 वोट
3-सपा के दीप प्रकाश सोनकर-- -761 वोट
नोटा 11
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मुंडेरा सब्जी मंडी के स्ट्रांग रूम में मतगणना शुरू हुई। मात्र 2731 वोटों की गिनती करीब ढाई घंटे के भीतर पूरी हो गई। इस दौरान कांटे की टक्कर भाजपा उम्मीदवार सचिन मिश्रा और निर्दलीय उम्मीदवार संतोष गुप्ता में देखने को मिली। जीत के बाद सचिन मिश्रा ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
उनके लिए अलोपीबाग वार्ड का विकास करना कर्तव्य ही नहीं बल्कि अपने पिता पूर्व पार्षद उमेश मिश्रा के सपने को पूरा करना है। सचिन मिश्रा को प्रमाणपत्र रिटर्निंग अधिकारी नवीन शर्मा ने दिया। उन्होंने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
कुल मत मिले
1-भाजपा सचिन मिश्रा
2-निर्दलीय संतोष गुप्ता
3-सपा के दीप प्रकाश सोनकर
नोटा 11