फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP worker beaten to death in Pratapgarh, villagers fiercely create ruckus

प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

Sun, 28 Mar 2021 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP worker beaten to death in Pratapgarh, villagers fiercely create ruckus
हत्या
कोहड़ौर इलाके में शुक्रवार देर रात गन्ना तोड़ने के विवाद में पड़ोसी गांव के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र बहादुर सिंह (48) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद गृह सचिव से मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर परिवार के लोग शव पुलिस के हवाले करने को राजी हुए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पीथापुर निवासी धीरेंद्र बहादुर सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार की देर रात पीथापुर गांव में पड़ोसी गांव के कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार करने आए थे। आरोप है कि गंगापुर के नरेंद्र बहादुर चौहान के खेत से दो लोग गन्ना उखाड़ने लगे। तभी वहां नरेंद्र का बेटा रजनीश पहुंच गया और दोनों युवकों को रोकने लगा। बेटे की आवाज सुनकर नरेंद्र भी खेत के पास पहुंचे। उनके बीच विवाद होने लगा। शोरशराबा सुनकर धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, धीरेंद्र ने शिकारियों की बाइक की चाभी निकाल ली। बाद में नरेंद्र ने बाइक की चाभी दिला दी। मामला रफा-दफा हो गया। रजनीश और नरेंद्र अपने घर की ओर चल पड़े। 
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार शिकारियों ने धीरेंद्र को रोक लिया। लाठी व गन्ने से पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रात में किसी को भनक नहीं लगी। शनिवार की सुबह धीरेंद्र का शव बरामद हुआ।  घटनास्थल के करीब ही खेत में लाठी व गन्ने के टुकड़े मिले, जिस पर खून लगा था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोहड़ौर, सीओ सिटी अभय पांडेय ने परिजनों से बातचीत की, मगर वे शव पुलिस को देने के लिए तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी भी आ गए और परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीण डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक राजकुमार पाल को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस बीच एसडीएम पट्टी और पूर्व विधायक बृजेश सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मांग थी कि सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाए। करीब पांच घंटे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस बीच पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने प्रमुख सचिव गृह से परिजनों की फोन पर बात कराई। तब जाकर घरवालों ने शव पुलिस के हवाले किया। मृतक के बेटे धनंजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत कुमार, विपिन कुमार व उनके पिता राजबली उर्फ मुंशीरजा निवासी हथसारा व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed