फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will win the election on its own and not with the support of Raja Bhaiya

राजा भैया के सहारे नहीं, अपने दम पर चुनाव जीतेगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
BJP will win the election on its own and not with the support of Raja Bhaiya
कुंडा विधायक राजा भैया का प्रतापगढ़ में साथ न मिलने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वहां राजा भैया के समर्थन के भरोसे नहीं, भाजपा अपने दम पर चुनाव जीतेगी। साथ ही उन्होंने कोलकाता हाईकोर्ट का 2010 से 2024 तक असांविधानिक रूप से बनाए गए पांच लाख ओबीसी प्रमाण पत्रों को रद्द किए जाने के फैसला का स्वागत किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित पार्टी के महानगर कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम का यह बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों और घुसपैठियों को ओबीसी आरक्षण में असांविधानिक रूप से लाभ दिए जाने का भाजपा विरोध करती रही है। भाजपा किसी भी कीमत पर पिछड़ों, दलितों और वंचितों का हक छीनने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 सालों तक देश के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और महिलाओं के साथ अन्याय करती रही। अब स्वयं कांग्रेस के शहजादे ने भी इस बात की मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने एक बड़ा सच स्वीकार कर लिया है कि उनकी दादी, पिताजी, उनकी मां के समय जो सिस्टम बना था, वह दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का घोर विरोधी रहा है। कांग्रेस ने इसी सिस्टम से एससी, एसटी, ओबीसी की कितनी ही पीढ़ियों को तबाह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी कमीशन को सांविधानिक मान्यता दी। कर्नाटक में कांग्रेस ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे रही है। कांग्रेस की सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया, मिलिया इस्लामिया जैसे शिक्षण संस्थानों में भी ओबीसी, दलित और आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलितों से इतनी चिढ़ थी कि पं. जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने जीते जी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए खुद को तो भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब को भूल गए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने स्वयं कहा था कि नेहरू ने दलितों -पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं किया। वार्ता के समय महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, श्रीप्रकाश मालवीय, अवधेश चंद्र गुप्ता, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, सुरेश मौर्य, अनुज परिहार उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन



संगमलाल ने राजा भैया की तारीफ

प्रतापगढ़। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की तारीफ की। संगमलाल ने कहा कि वह कट्टर हिंदूवादी और राष्ट्रवादी हैं। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर लोग इसे ध्यान से सुनते रहे। उन्होंने कहा 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा के समय सपा का एक भी विधायक मौजूद नहीं था। जबकि, पार्टी ने राजा भैया को भी आमंत्रण भेजा था और वह इसमें शामिल भी हुए थे। राजाभैया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। संवाद


अब तो वे भी साथ हैं, जो बीच-बीच में नाराज रहते हैं

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में रैली के दौरान अखिलेश ने गठबंधन की पार्टियों का नाम गिनाते हुए, राजा भैया का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा अब तो वे भी साथ में हैं जो बीच-बीच में नाराज होते रहते हैं। इस पर सभा में मौजूद जनसत्ता दल के समर्थकों ने राजा भैया के नाम के नारे लगाए। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अखिलेश ने कहा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत होने वाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed