फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will register a bigger victory in 2027 than in 2017: Manish

2027 में 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा : मनीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP will register a bigger victory in 2027 than in 2017: Manish
भाजपा प्रयागराज महानगर के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। ब
भाजपा प्रयागराज महानगर के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को कैंटोनमेंट पैलेस में समापन हुआ। यहां भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लेकर रवाना हुए। कहा गया कि 2027 के महासमर में 2017 से बड़ी जीत भाजपा दर्ज करेगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में 11 वैचारिक और संगठनात्मक सत्र संचालित किए गए। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में 2017 से भी बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क करना होगा।
विज्ञापन

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि आज सोशल मीडिया और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अफवाहें बहुत तेजी से फैलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन विचार परिवार, भाजपा का इतिहास एवं विकास, मीडिया प्रबंधन और कार्यकर्ता विकास पर चर्चा हुई। सत्रों को भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, अमरनाथ यादव और राम रक्षा त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ अब सभी को 2027 के चुनावी रंग में उतर जाना है। संचालन महानगर महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय ने किया। यहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, आनंद श्रीवास्तव, विक्रम भदौरिया, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुजीत कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed