फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will announce the names of three presidents, countdown of contenders begins

Prayagraj : भाजपा घोषित करेगी तीन अध्यक्षों के नाम, दावेदारों की उल्टी गिनती शुरू

Sun, 16 Mar 2025 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 01:30 PM IST
सार

भाजपा को आज नए जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे। एमएलसी अनूप गुप्ता जिला पंचायत सभागार पार्टी की बैठक के बाद महानगर, गंगापार, यमुनापार के अध्यक्ष के नाम घोषित करेंगे। गौरतलब है कि इस बार अध्यक्ष पद के सर्वाधिक 96 आवेदन प्रयागराज महानगर से ही गए हैं।

विज्ञापन
BJP will announce the names of three presidents, countdown of contenders begins
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भाजपा को आज नए जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे। एमएलसी अनूप गुप्ता जिला पंचायत सभागार पार्टी की बैठक के बाद महानगर, गंगापार, यमुनापार के अध्यक्ष के नाम घोषित करेंगे। गौरतलब है कि इस बार अध्यक्ष पद के सर्वाधिक 96 आवेदन प्रयागराज महानगर से ही गए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश को 98 संगठनात्मक जिलों में बांटा हुआ है। प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनने हैं। पार्टी की पहले 60-65 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा करने की योजना थी। अब यह संख्या 80-85 तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

अनूप गुप्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री होने के साथ ही प्रयागराज के पर्यवेक्षक भी है। इसलिए अध्यक्ष के नाम घोषित करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। दोपहर करीब दो बजे नाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले वह जिला पंचायत सभागार में पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रयागराज में पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महानगर, यमुनापार एवं गंगापार में अध्यक्ष के नाम का एलान करेगी। चर्चा इस बात की भी है कि तीनों ही जगह पार्टी नए चेहरे को कमान सौंप सकती है। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार दो बजे जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed