{"_id":"60c3bd778ebc3e78e7669b76","slug":"bjp-will-adopt-all-phcs-and-hospitals-in-the-city-city-desk-news-ald30812434","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के सभी पीएचसी और अस्पताल को गोद लेंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के सभी पीएचसी और अस्पताल को गोद लेंगे भाजपाई
विज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि महानगर के सभी स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों को भाजपा सांसद, विधायक एवं अन्य पदाधिकारी गोद लेंगे। साथ ही महानगर के सभी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शिविर लगाकर सेंटर पर आए हुए लोगों की सेवा और उनका सहयोग किया जाएगा।
सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई बैठक में महानगर गणेश केसरवानी ने कहा कि नगर के सभी स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र एवं अस्पतालों का सौंर्दयीकरण करने एवं अन्य सुविधा पहुंचाने के लिए उन्हें भाजपा गोद लेगी। ताकि स्थानीय स्तर पर आम जनता को अच्छी चिकित्सा प्राप्त हो सके। कहा कि इसके अलावा अलावा जो लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अब ठीक है ।
अगर उन्हें फिर भी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसके लिए पार्टी द्वारा पोस्ट कोविड हेल्पलाइन टेलीमेडिसिन सेंटर के माध्यम से निशुल्क दवा एवं इलाज उपलब्ध करवाएगी। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि नगर के पीएचसी एवं अस्पतालों को सभी सांसद, विधायक ,महापौर, वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गोद लेने के लिए चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह , रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्रा, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।