{"_id":"57f560f04f1c1bc3322719e7","slug":"bjp-wave-udayban-krvria","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भाजपा की लहर: उदयभान करवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भाजपा की लहर: उदयभान करवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की लहर है और जनता इस बार भाजपा को जिताना चाहती है इसलिए अन्य दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे है।
जवाहर हत्याकांड में जेल से पेशी में आए पूर्व विद्यायक ने सरकार और सरकारी पक्ष पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझ कर मुकदमे को लंबा खींचना चाह रही है ताकि वह विधानसभा चुनाव न लड़ सकें। इसके लिए गवाहों को समय से अदालत में पेश नहीं किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि वह लोकसभा की तरह विधान सभा का भी चुनाव न लड़ सके । उनका कहना है कि हाईकोर्ट ने आठ माह के अंदर मुकदमे के निस्तारण का आदेश दिया है जबकि 18 माह हो चुके है। राजनीति के संबंध में उन्होंने अन्य दलों के लोगों के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है तथा बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिख कर यह भी अगाह किया है कि जो अन्य दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे है उनका प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए ताकि वह भाजपा की नीति और रीति से अवगत हो सके और टिकट न मिलने की दशा में वह पार्टी का काम कर सके ताकि उनकी आस्था भाजपा के लिए मात्र टिकट पाने तक ही सीमित न रह जाए।