फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP veterans, veteran leader in the field

भाजपा का पुरनियों पर भरोसा, मैदान में उतारे बुजुर्ग नेता

Mon, 22 Apr 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP veterans, veteran leader in the field
BJP WAR ROOM SHIMLA - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट से अपने पुराने नेताओं को चुनाव प्रचार की कमान सौंप दी है। प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा प्रयागराज  के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राघवेंद्र नाथ मिश्र, जर्नादन मिश्र, प्रभाशंकर पांडेय और नरेंद्र देव पांडेय समेत तमाम पुराने नेताओं से संपर्क कर उन्हें चुनावी मैनेजमेंट में जुट जाने को कहा है। जिले के सभी भाजपा विधायकों से भी कहा गया है कि वह केशरी देवी पटेल और रीता बहुगुणा जोशी के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम करवाएं।

विज्ञापन



दरअसल, इस बार सपा और बसपा गठबंधन भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले वर्ष फूलपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल को शिकस्त भी दी। पिछले वर्ष वाली पुनरावृत्ति रोकने के लिए भाजपा जहां अपने बूथों को मजबूत कर सभी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन करवा रही है तो वहीं पुराने नेताओं से ही चुनाव प्रचार के मैनेजमेंट में जुट जाने का आग्रह किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कानपुर के सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी के करीबी माने जाने वाले राघवेंद्र मिश्र और नरेंद्र देव पांडेय के लंबे चुनावी अनुभव को देखते हुए उन्हें इलाहाबाद संसदीय सीट पर डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ लगा दिया है।
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अग्रवाल आदि  को भी इनके साथ लगाया गया है। इसी तरह फूलपुर संसदीय सीट से केसरी देवी पटेल के लिए बुजुर्ग नेता चुनावी मैनेजमेंट के लिए जुट गए हैं। इसमें पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र, अमरनाथ तिवारी, रामरक्षा द्विवेदी, अक्षयवर पांडेय, राम प्रकाश सिंह आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। उधर विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक मेजा नीलम करवरिया, विधायक बारा डा. अजय भारती भी लगातार अपने क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रम कराने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed