{"_id":"587146be4f1c1b005215ccde","slug":"bjp-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए भाजपाइयो की ‘दिल्ली दरबार’ में दस्तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के लिए भाजपाइयो की ‘दिल्ली दरबार’ में दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों की सूची 15 जनवरी के बाद जारी कर सकती है। टिकट की चाह रखने वाले तमाम दावेदार इन दिनों दिल्ली में जमे हुए हैं। दरअसल यहां छह एवं सात को पार्टी कार्यसमिति की बैठक थी। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली में ही हैं। ऐसे में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए प्रत्याशियों ने दिन-रात एक कर दिया है। कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जिन्होंने अपने बायोडाटा और तमाम न्यूज पेपर की कटिंग दिल्ली में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने पेश की।
इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों से इस बार अन्य दलों के मुकाबले भाजपा से टिकट का दावा करने वालों की संख्या सर्वाधिक है। चार जनवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद टिकट के दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव का टिकट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ही फाइनल करना है। इस बीच आरएसएस ने भी सर्वे कराने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी के आला नेताओं को सौंप दी है। अपनी दावेदारी पुख्ता करने के लिए इलाहाबाद की विभिन्न विधानसभा सीटों से उम्मीदवारी करने वाले सुबोध सिंह, डा. एलएस ओझा, मुरारीलाल अग्रवाल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, विजय मिश्र समेत कई संभावित उम्मीदवार दिल्ली पहुंच गए हैं।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि टिकट वितरण को लेकर दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक भी होनी है। बैठक 15 जनवरी के बाद होनी है। उसके बाद ही टिकट फाइनल किए जाएंगे। पार्टी के काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य का कहना है कि टिकट की चाह हर किसी को है। इसी वजह से तमाम उम्मीदवार दिल्ली पहुंचे हैं। पार्टी के प्रति उत्साह का वातावरण भी बना है। टिकट किसे मिलेगा यह काम पार्टी का संसदीय बोर्ड ही तय करेगा।