फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP started 'One Booth, 50 Youth' mission, special emphasis on connecting youth

प्रयागराज : भाजपा ने शुरू किया ‘वन बूथ, 50 यूथ’ मिशन, युवाओं पर को जोड़ने पर विशेष जोर

Sun, 07 Nov 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
BJP started 'One Booth, 50 Youth' mission, special emphasis on connecting youth
bjp logo
अगले वर्ष होेने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की सत्ता में दोबारा काबिज होने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी का मुख्य फोकस युवा वोटर है। इसके लिए प्रयागराज में वन बूथ, 50 यूथ मिशन पार्टी ने शुरू किया है। इसके तहत ऐसे युवा जो किसी संगठन से जुड़े नहीं है उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने पर पूरा जोर पदाधिकारियों का है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव हो या फिर वर्ष 2017 में हुआ विधानसभा चुनाव। इन तीनों ही चुनावों की बात करें तो भाजपा को सर्वाधिक वोट युवाओं के ही मिले। इसी वजह से पार्टी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चल रहा है। क्योंकि अब चुनाव नजदीक है, इस वह से पार्टी ने अपने हर एक पदाधिकारी को सौ नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन


‘वन बूथ, 50 यूथ’ मिशन के तहत जो युवा पहली बार वोटर बन रहे हैं या फिर ऐसे युवा जिनकी उम्र 25 से 35 वर्ष है और वह किसी संगठन से जुड़े नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भाजपा का सदस्य बनाए जाने पर जोर है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी बताते हैं कि पिछले चुनावों में भाजपा की सफलता में युवाओं का बड़ा योगदान रहा। युवा वर्ग इस बार भी भाजपा के साथ ही है। इसी वजह से उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए ‘वन बूथ, 50 यूथ’ मिशन शुरू किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि सौ से ज्यादा युवाओं को जोड़ने वाले पार्टी पदाधिकारियों को आगे सम्मानित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed