{"_id":"6001eaa28ebc3e32eb6f741f","slug":"bjp-s-victory-in-municipal-corporation-executive-sp-shocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का परचम, सपा को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का परचम, सपा को झटका
Sat, 16 Jan 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में भाजपा के सभी चार प्रत्याशी प्रथम वरीयता के मतों से ही जीत गए। इस चुनाव में सपा के दो अधिकृत प्रत्याशियों में एक ही विजयी हुआ, वहीं कांग्रेस किसी तरह अपना एकमात्र प्रत्याशी जिता पाई। चुनाव में पदेन सदस्यों समेत कुल 89 मतदाता थे। इनमें 83 लोगों ने मतदान किया। तीन मत अवैध घोषित किए गए।
शुक्रवार दोपहर 11 बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में 11.30 बजे तक छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो मतपत्रों की तैयारी के बाद 1.30 बजे से पांच बजे तक मतदान कराया गया। चुनाव में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्घार्थनाथ सिंह, सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विधान परिषद सदस्य मान सिंह, सुरेश त्रिपाठी, वासुदेव यादव ने भी मतदान किया।
मतगणना के बाद शाम करीब छह बजे महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने परिणाम घोषित किया। इसमें भाजपा के रोहित मालवीय, दिलीप जायसवाल दीपू, अखिलेश सिंह और सपा की रिंकी यादव प्रथम वरीयता के मतों से जीतीं। दूसरे चरण की मतगणना में सपा के रमीज अहसन आठ मत पाकर बाहर हो गए। फिर भाजपा के अमरजीत यादव, कांग्रेस के सुशील कुमार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को समर्थकों और साथी पार्षदों ने बधाई दी। कार्यकारिणी अध्यक्ष के तौर पर चुनाव के दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की देखरेख में हुए चुनाव में चार पार्षद मतदान करने नहीं आए। इनमें एक पार्षद इन दिनों जेल में हैं। वहीं शहर से बाहर होने के कारण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी चुनाव में शामिल नहीं हो सके।