{"_id":"5e07a7b68ebc3e87975acd7e","slug":"bjp-party-workers-will-send-thnking-later-to-pm-mode-for-passing-caa-bill-allahabad-news-ald2642083183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए पास करवाने के लिए पीएम को भाजपाई भेजेंगे आभार पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए पास करवाने के लिए पीएम को भाजपाई भेजेंगे आभार पत्र
विज्ञापन
BJP Party workers will send thnking later to PM mode for passing caa bill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के जन जागरण अभियान की बनाई गई योजना
काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर की मौजूदगी में तय हुई कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद भाजपा के सभी कार्यकर्ता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं आभार पत्र भेजेंगे। यह निर्णय शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा काशी प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। बैठक में भाजपा काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर की अध्यक्षता में सीएए को लेकर एक माह तक चलने वाले जन जागरण अभियान की रूपरेखा भी तय हुई।
इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि देश को पुन: विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है तो विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुस्लिम तुष्टीकरण वाले झगड़े हमेशा के लिए समाप्त करने होंगे। उसके लिए कड़े कदम उठाना अति आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि विरोध करने वाले अपना कार्य करें और संकल्पित भाजपा की सरकार अपना कार्य पूरी दृढ़ता से करेगी। जनता ने इसी अपेक्षा के साथ सरकार बनाई है । सरकार ने अपने संकल्प पत्र में दिए तीन तलाक, अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन बिल के माध्यम से संकल्पों को पूरा कर रही है। देश में स्थायी शांति के लिए जितने भी कदम उठाने पड़ेंगे सरकार उसे उठाने के लिए कृत संकल्पित है।
बैठक में माह भर चलने वाले जन जागरण अभियान की रूपरेखा भी तय हुई। बताया गया कि संवाद एक जनवरी से छह जनवरी तक, नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के महत्वपूर्ण बिंदु का पत्रक एवं अन्य साहित्य सहित संपर्क, हस्ताक्षर अभियान एवं शांति मार्च 7 जनवरी से 13 जनवरी, विशाल जन सभा 16 जनवरी से 21 जनवरी तक होगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सभी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए महानगर के सभी 15 मंडलों में 29 और 30 दिसंबर को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इस दौरान 15 मंडल के मंडल संयोजक का दायित्व भी पार्टी नेताओं को सौंपा गया। बैठक में नर सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, राजेंद्र मिश्र, कमलेश कुमार, संजय श्रीवास्तव, अनिल भट्ट, दीनानाथ कुशवाहा, भरत निषाद, कौशिकी सिंह, गौरव गुप्ता, आनंद सोनकर, बृजेश मिश्र, मनोज कुशवाहा, विनय मिश्र, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।